Riyan Parag Salary: 23 साल के रियान पराग हैं करोड़ों के मालिक, इतनी है सैलरी, जीते हैं लग्जरी लाइफ

Riyan Parag Salary: गुवाहाटी की गलियों में एक छोटा बच्चा अपने बल्ले से आईपीएल में खेलने का सपना बुन रहा था, जो 23 साल बाद पूरा हुआ. आईपीएल में खेलने का सपना भर पूरा नहीं हुआ, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर चौके और छक्के भी जमा रहा है. जी, हां, यहां बात हो रही है राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की. केकेआर के खिलाफ मुकाबले में कप्तान रियान ने एक ओर में पांच छक्के जमाकर तहलका मचा दिया. हर तरफ उसके चर्चे हो रहे हैं. तो आइये आपको बताते हैं रियान पराग की कमाई, सैलरी और उनकी लग्जरी लाइफ के बारे में.

Riyan Parag Salary: आईपीएल 2025 के 53वें मैच में केकेआर के खिलाफ शानदार पारी (45 गेंद 95 रन, 6 चौके और 8 छक्के) खेलने वाले कप्तान रियान पराग की नेट वर्थ करोड़ों में है. पराग का सपना उस समय पूरा हुआ, जब राजस्थान रॉयल्य की टीम ने उन्हें आईपीएल के लिए ऑक्शन में खरीदा. चेन्नई के खिलाफ 2019 में अपने डेब्यू मैच में केवल 16 रन की पारी खेलने वाले रियान पराग ने आईपीएल में बहुत जल्द अपनी धाक जमा ली. जिस टीम की जर्सी पहनकर खेलने का सपना देखा था, आज उसी टीम की कमान संभाल रहे हैं. पराग की नेट वर्थ 15 करोड़ रुपये से 30 करोड़ रुपये के करीब है. उनकी कमाई का मुख्य स्रोत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अनुबंध, घरेलू क्रिकेट, और ब्रांड एंडोर्समेंट्स हैं.

आईपीएल से कितनी होती है कमाई

रियान पराग 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं. 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था. फिर 2020 और 2021 में भी टीम ने उन्हें 20 लाख में ही रिटेन किया. 2020 में मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया था. बाद में राजस्थान रॉयल्स ने ही उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा. 2023 और 2024 में राजस्थान ने उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में ही रिटेन किया. 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग पर बड़ा दांव लगाकर 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया. टीम ने न केवल उन्हें मोटी रकम दी, बल्कि उन्हें टीम का कप्तान भी बना दिया. आईपीएल से रियान पराग की अबतक 25 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो चुकी है.

बीसीसीआई से भी होती है रियान पराग की कमाई

रियान पराग को बीसीसीआई से भी कमाई होती है. रियान पराग ने अबतक टीम इंडिया के लिए एक वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं. पराग को मैच फीस के रूप में बीसीसीआई से भी कमाई होती है.

अन्य सोर्स से भी होती है रियान पराग की कमाई

आईपीएल के अलावा रियान पराग की कमाई घरेलू क्रिकेट से भी होती है. पराग की कमाई रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी होती है. रियान Red Bull और Rooter जैसे ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं, जो उनकी आय को बढ़ाता है.

रियान पराग जीते हैं लग्जरी लाइफ

रियान पराग करोड़ों रुपये की कमाई करने के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं. उनके पास होंडा सीटी जैसी कार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >