Share Market: रेपो रेट बढ़ते ही मार्केट ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, निवेशकों के हाथ आया जैकपॉट

Share Market: रेपो रेट में इजाफे के बाद घरेलू शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में आज जोरदार तेजी दिखी. सेंसेक्स में 1000 से ज्यादा का उछाल आया. वहीं, निफ्टी 276 अंकों की बढ़त के साथ 17,094.35 अंकों पर बंद हुआ. वहीं, आज 57,426.92 अंकों पर बंद हुआ.

Share Market: आरबीआई ने आज रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा किया तो इसका असर शेयर बाजार में नजर आया. घरेलू शेयर बाजार आज रॉकेट की रफ्तार से उठा. मार्केट में आज खरीदार पूरी तरह हावी दिखे. दिन के 10 बजे के बाद शेयर बाजार ने चढ़ना शुरू किया, और देखते ही देखते इसने रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली. सबसे ज्यादा बैंकिंग सेक्टर में बढ़त दिखाई दी.

सेंसेक्स 1000 पार, निफ्टी 17 हजार के ऊपर: आरबीआई के रेपो रेट में इजाफे के बाद घरेलू शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में आज जोरदार तेजी दिखी. सेंसेक्स में 1000 से ज्यादा का उछाल आया. वहीं, निफ्टी 276 अंकों की बढ़त के साथ 17,094.35 अंकों पर बंद हुआ. वहीं, आज 57,426.92 अंकों पर बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी बैंक और निफ्टी मिडकैप भी आज हरे निशान पर कारोबार करता नजर आया.

बैंकिंग सेक्टर में जोरदार उछाल: आज के बाजार में बैंकिंग सेक्टर में जोरदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी पीएसयू बैंक और बैंक निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. कारोबारी हफ्ते में बैंक निफ्टी में लगातार गिरावट आ रही थी लेकिन रेपो रेट बढ़ते ही इसमें जोरदार तेजी दिखाई दी. शेयर बाजार में आयी जोरदार उछाल के कारण निवेशकों की भी चांदी हो गई. निवेशकों को चार लाख करोड़ से ज्यादा का मुनाफा हुआ.

किन शेयरों के भाव चढ़े: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बैंकिंग सेक्टर के अलावा कई और शेयरों के भाव में इजाफा हुआ. जिन शेयरों के भाव चढ़े उनमें हिंडाल्को, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, मारुति सुजूकी, रिलायंस सन फार्मा के शेयर में तेजी आयी. हालांकि एशियन पेंट, श्री सीमेंट, कोल इंडिया, हिन्दुस्तान यूनिलीवर समेत कई और शेयरों में गिरावट दिखाई दी.

Also Read: RBI Monetary Policy: अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का अनुमान घटा, जानिए RBI की मौद्रिक नीति की 15 खास बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >