Repo Rate: आम आदमी पर फिर महंगाई की मार, महंगे हो गये लोन, एक्सपर्ट से जानिए RBI क्यों बढ़ाता है रेपो रेट

Repo Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में इजाफा कर दिया है. इसके कारण होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो गए हैं. यहां तक की अब EMI भी ज्यादा चुकानी होगी. जानिए रेपो रेट बढ़ोतरी को लेकर क्या है पर्सनल फाइनेंस के एक्सपर्ट जितेंद्र सोलंकी के विचार...

Repo Rate: बढ़ती महंगाई से परेशान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा कर दिया है. इससे रेपो रेट 4.90  फीसदी से बढ़कर 5.40 फीसदी हो गया है. इसका सीधा अर्थ है होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो गए हैं. यहां तक की अब EMI भी ज्यादा चुकानी होगी. जानिए रेपो रेट बढ़ोतरी को लेकर क्या है पर्सनल फाइनेंस के एक्सपर्ट जितेंद्र सोलंकी के विचार…

रेपो रेट बढ़ने से लोन महंगे हो जाएंगे, ईएमआई पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

रेपो रेट बढ़ने से लोन की ईएमआई बढ़ने की पूरी संभावना है. इससे पहले भी जब बैंकों ने रेपो रेट में इजाफा किया था तो लोन की ईएमआई भी बढ़ी थी. उन्होंने कहा कि जितनी बार भी रेपो रेट में इजाफा किया जाएगा लोन की ईएमआई में भी इजाफा होगा

क्या पहले से चल रहे लोन पर भी बढ़ेगी ईएमआई. या इसका असर सिर्फ नये लोन में ही देखने को मिलेगा.

अगर आरबीआई रेपो रेट बढ़ा रहा है तो जितनी भी लोन चलती है चाहे हो पुरानी लोन हो या फिर नई लोन उसमें बदलाव होता ही है. एक्सपर्ट जितेन्द्र सोलंकी ने बताया कि इसका असर नये लोन लेने वाले और जो पहले से लोन लिए हुए है उन पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि अगर आप कोई लोन ले रहे हैं और उसपर आप इंट्रेस्ट भर रहे हैं तो बढ़ जाएगा जिससे ईएमआई में भी इजाफा होगा.

क्या है रेपो रेट यह कैसे काम करता है

बैंक अपने पैसों की आपूर्ति के लिए आरबीआई पर निर्भर करता है. इसका मतलब जरूरत पड़ने पर कमर्शियल बैंक रिजर्व बैंक से लोन लेते हैं. इसके बढ़ने रिजर्व बैंक अन्य बैंकों से इंटरेस्ट चार्ज करता है. अब जब भी बाजार में लिक्विडिटी बढ़ जाती है तो रिजर्व बैंक ब्याज दर बढ़ा देता है. और इसके विपरीत जब लिक्विडिटी घट जाती है तो आरबीआई इंटरेस्ट रेट घटा देता है. ऐसे में कह सकते हैं कि रेपो एक तरह से बैंकों और आरबीआई के बीच पैसों की लेन देन है.

Also Read: रेलवे में जल्द होगी बंपर भर्ती, रेल मंत्री का बड़ा बयान, कहा- एक लाख से ज्यादा नौकरियां और देने की तैयारी

RBI रेपो रेट क्यों बढ़ाता या घटाता है?

आर्थिक विकास के लिए आरबीआई कई तरह से फैसले लेता है. इसके अलावा आरबीआई का मुख्य फोकस महंगाई दर को कम करना है. इसके लिए आरबीआई बैंकों की लिक्विडिटी को मेंटेन रखता है. अगर लिक्विडिटी अधिक हो गई है तो आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है. वहीं, लिक्विडिटी कम होने पर आरबीआई रेपो रेट में कमी कर देता है.

Also Read: RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, लगेगा महंगाई का जोरदार झटका, अब बढ़ जाएगी आपके लोन की EMI

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >