RBI Monetary Policy: मौद्रिक नीति समिति की बैठक में इन बातों पर हुआ फैसला, 10 प्वाइंट्स में जानें खास बातें

RBI Monetary Policy Review Meeting EMI Loan Interest rate GDP मुंबई : रिजर्व बैंक (RBI) की नव-गठित मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में नीतिगत दरों को 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. यह जानकारी देते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने कहा कि हम आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिए उदार रुख बनाये रखेगा. अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी. नवगठित मौद्रिक नीति समिति की यह पहली बैठक हुई.

बैठक में लिए गये फैसलों की मुख्य बातें

  • रिजर्व बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा.

  • चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी दर में आ सकती है 9.5 प्रतिशत की गिरावट. अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में 20.6 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान.

  • जीडीपी में सितंबर तिमाही में 9.8 प्रतिशत और दिसंबर तिमाही में 5.6 प्रतिशत की गिरावट, मार्च तिमाही में 0.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान.

  • आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिए उदार रुख बरकरार. दास ने कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारतीय अर्थव्यवस्था निर्णायक चरण में प्रवेश कर रही है.

  • अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही में आई गिरावट पीछे छूट चुकी है, स्थिति में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं.

  • नियंत्रण अथवा अंकुश लगाने के बजाय अब अर्थव्यवस्था को उबारने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत.

Also Read: RTGS से अब 24X7 कर सकेंगे फंड ट्रांसफर, RBI ने बदले नियम, जानें क्या है RTGS और किसे मिलेगा फायदा

  • चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही तक मुद्रास्फीति के तय लक्ष्य के दायरे में आ जाने का अनुमान.

  • मुद्रास्फीति के सितंबर तिमाही में 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान. मुद्रास्फीति में आया मौजूदा उभार अस्थाई, कृषि परिदृश्य दिख रहा उज्ज्वल, कच्चे तेल की कीमतें दायरे में रहने की उम्मीद.

  • रियल टाइम फंड ट्रांसफर के लिए दिसंबर से चौबीसों घंटे काम करेगी आरटीजीएस प्रणाली.

  • रिजर्व बैंक प्रणाली में संतोषजनक तरलता की स्थिति बनाये रखेगा, अगले सप्ताह खुले बाजार परिचालन के तहत 20,000 करोड़ रुपये जारी किये जायेंगे.

Posted By: Amlesh Nandan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >