आज से शुरू हो रही है RBI की बड़ी बैठक , क्या जून में घटेगी आपके लोन की EMI ?

RBI MPC Meeting : आज से शुरू हो रही है RBI मॉनेटरी पॉलिसी की अहम बैठक! क्या इस बार सस्ती होगी आपके होम और कार लोन की EMI? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स का अनुमान.

RBI MPC Meeting : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आज 3 जून से शुरू हो रही है. यह बैठक 5 जून तक चलेगी और इसी दिन सुबह गवर्नर द्वारा समिति के सभी नीतिगत फैसलों का ऐलान किया जाएगा. देश भर के मध्यम वर्ग और कर्जदारों की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इसी से तय होता है कि आपके होम लोन या कार लोन की ईएमआई (EMI) घटेगी या बढ़ेगी.

बाजार विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों के अनुसार, देश और दुनिया के मौजूदा आर्थिक हालातों को देखते हुए इस बैठक में ब्याज दरों (रेपो रेट) में कटौती की उम्मीद बेहद कम है. इससे पहले अप्रैल में हुई इस वित्त वर्ष की पहली बैठक में भी दरों को यथावत (स्थिर) रखा गया था.

साल 2025 में मिली थी बड़ी राहत

पिछले साल (2025) रिजर्व बैंक ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए चार अलग-अलग मौकों पर रेपो रेट में कुल 1.25% की भारी कटौती की थी, जिसके बाद ब्याज दरें 5.25% के निचले स्तर पर आ गई थीं.

  • फरवरी 2025: करीब 5 साल के लंबे अंतराल के बाद ब्याज दरों को 6.50% से घटाकर 6.25% किया गया.
  • अप्रैल 2025: दरों में फिर 0.25% की कटौती हुई.
  • जून 2025: तीसरी बार में आरबीआई ने सीधे 0.50% की बड़ी कटौती की.
  • दिसंबर 2025: साल के अंत में 0.25% की एक और कटौती के बाद ब्याज दरें 5.25% पर स्थिर हो गईं.

रिजर्व बैंक क्यों बढ़ाता या घटाता है ब्याज दरें?

भारतीय रिजर्व बैंक देश का सेंट्रल बैंक है और उसके पास ‘रेपो रेट’ (पॉलिसी रेट) के रूप में महंगाई से लड़ने का एक बहुत ही शक्तिशाली हथियार होता है.

जब महंगाई (Inflation) ज्यादा होती है तब रिजर्व बैंक रेपो रेट को बढ़ा देता है. इससे बैंकों को आरबीआई से मिलने वाला कर्ज महंगा हो जाता है. बैंक आम ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं. लोन महंगा होने से लोग गाड़ियां, मकान या अन्य चीजें कम खरीदते हैं (डिमांड घटती है), जिससे बाजार में पैसों का फ्लो कम होता है और महंगाई अपने आप काबू में आ जाती है.

जब इकोनॉमी को रफ्तार देनी होती है जब आर्थिक मंदी का दौर हो या विकास दर बढ़ानी हो, तो आरबीआई ब्याज दरों को घटा देता है. इससे लोन सस्ते हो जाते हैं, लोग जमकर खरीदारी और निवेश करते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था में तेजी आती है.

हर दो महीने में क्यों बैठती है यह कमिटी ?

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) में कुल 6 सदस्य होते हैं. इनमें से 3 सदस्य खुद आरबीआई के होते हैं (गवर्नर सहित) और बाकी 3 सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है.

यह कमिटी हर दो महीने में देश की आर्थिक स्थिति और महंगाई की समीक्षा के लिए बैठक करती है. केंद्रीय बैंक द्वारा जारी वित्त वर्ष 2026-27 के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, इस पूरे साल में कुल 6 बैठकें होनी हैं, जिनमें से यह इस वित्त वर्ष की दूसरी बैठक है.

Also Read : 3 जून को सोने और चांदी के दाम गिरे, चेक करें अपने शहर का भाव 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >