RBI करेंसी पर लक्ष्‍मी-गणेश की फोटो जब भी छपे, मां वैष्‍णो देवी वाले 5 के सिक्‍के बाजार में पहले से मौजूद

Laxmi Ganesh On Currency- यह सिक्‍का ऐसा है जिस पर माता वैष्‍णो देवी का चित्र छपा है और लीगल टेंडर भी है. यह 5 और 10 रुपये का सिक्‍का है, जिसके एक तरफ मां वैष्‍णो देवी की फोटो है. सिक्‍के पर देवनागरी में ‘श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड’ और अंग्रेजी में SHRI MATA VAISHNO DEVI SHRINE BOARD छपा है.

Laxmi Ganesh On Currency Notes Debate : दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) और आम आदमी पार्टी के संस्थापक (AAP Founder) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने हाल ही में ऐसा सुझाव दिया है, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) जिस हाल में है, उसके बहाने केजरीवाल ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नोटों पर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की तस्‍वीरें छपें (Laxmi Ganesh Photo On Currency Note). केजरीवाल की सलाह पर मोदी सरकार कितना अमल करती है, यह तो बाद की बात है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्‍वतंत्र भारत में नोटों पर किसी देवी या देवता की तस्‍वीर नहीं छपी है. लेकिन, दिवालीवाले सोने-चांदी के सिक्‍कों पर उन्हें जगह दी गई है. हालांकि, वैष्णो देवी की तस्वीर को रिजर्व बैंक सिक्कों पर पहले ही जगह दे चुका है. आइए जानते हैं-

अरविंद केजरीवाल का क्या है सुझाव?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और केंद्र सरकार (Central Government) को सुझाव देते हुए दिल्‍ली के अरविंद केजरीवाल मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi On Indian Currency) की तस्वीर रखें और दूसरी ओर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर छापें. गणेश जी हर तरह का संकट दूर करते हैं और लक्ष्मी माता समृद्धि और संपन्नता की देवी मानी जाती हैं. नोटों पर इनकी तस्वीरें छपने से पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा. इससे देश की अर्थव्यवस्था में जरूर सुधार होगा.

Also Read: RBI के कामों की निगरानी करेगा नया DAKSH ऐप, गवर्नर ने बताया- कैसे करेगा काम RBI जारी कर चुका है माता वैष्‍णो देवी की तस्वीर वाला सिक्का

स्‍वतंत्र भारत के इतिहास में नोटों पर किन्हीं देवी या देवता की तस्‍वीर नहीं छपी है. सिक्‍कों में वे जरूर नजर आते हैं. हालांकि, ऐसे सिक्‍के लेनदेन में इस्‍तेमाल होनेवाले यानी लीगल टेंडर नहीं हैं. लेकिन, एक सिक्‍का ऐसा है जिस पर माता वैष्‍णो देवी का चित्र छपा है और यह लीगल टेंडर भी है. यह 5 और 10 रुपये का सिक्‍का है, जिसके एक तरफ माता वैष्‍णो देवी की फोटो है. सिक्‍के पर देवनागरी में ‘श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड’ और अंग्रेजी में ‘SHRI MATA VAISHNO DEVI SHRINE BOARD’ छपा है. माता की फोटो के नीचे 2012 उकेरा गया है और उसके नीचे SILVER JUBILEE लिखा है. ये सिक्‍के श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड की सिल्‍वर जुबिली मनाने के लिए जारी किये गए थे. यह सिक्‍का भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2013 में जारी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >