अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए निर्यात को मजबूत बनाने की जरूरत, आरबीआई के गवर्नर ने शक्तिकांत दास ने कहा

शक्तिकांत दास ने कहा कि देश में इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने के साथ ई-वाणिज्य एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभरा है. गतिशील, मजबूत वित्तीय प्रणाली बेहतर आर्थिक वृद्धि का आधार है.

कोविड 19 महामारी के बाद वैश्विक व्यापार आर्थिक मजबूती के लिए बहुत जरूरी हो गया है. अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए निर्यात को मजबूत बनाने की जरूरत है. उक्त बातें भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक कन्वेंशन में कही.

उन्होंने कहा कि देश में इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने के साथ ई-वाणिज्य एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभरा है. गतिशील, मजबूत वित्तीय प्रणाली बेहतर आर्थिक वृद्धि का आधार है. कोविड-19 महामारी ने विकासशील देशों में गरीब और वंचित तबकों को ज्यादा प्रभावित किया है.


Also Read: नौकरशाही पर बयान मामले में उमा भारती ने दिग्विजय सिंह को लिखा पत्र, कहा-दादा मैं अपनी भाषा सुधारूंगी

गरीब लोगों के स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा को बेहतर बनाकर हम समावेशी वृद्धि की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं. श्रम, बाजार सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत. महामारी के बाद सतत वृद्धि के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं, बुनियादी ढांचा पर निवेश बढ़ाने की जरूरत.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >