RBI का सरकार को ऐतिहासिक तोहफा! देगा ₹2.86 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड; जानिए कैसे हुई इतनी मोटी कमाई

RBI Dividend : वेस्ट एशिया संकट और रुपये की गिरावट के बीच रिजर्व बैंक (RBI) ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है. आरबीआई सरकार को रिकॉर्ड ₹2.86 लाख करोड़ का डिविडेंड देगा, जो अब तक का सबसे बड़ा सरप्लस ट्रांसफर है.

RBI Dividend : पश्चिम एशिया (Middle East) संकट और डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरते स्तर से जूझ रही केंद्र सरकार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है. 22 मई 2026 को आरबीआई ने मोदी सरकार को 2,86,588.46 करोड़ रुपये (लगभग 2.86 लाख करोड़ रुपये) ट्रांसफर करने का ऐलान किया है.

यह रकम केंद्र सरकार को डिविडेंड (लाभांश या सरप्लस) के तौर पर दी जाएगी. आरबीआई के इतिहास में सरकार को दिया जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है. यह फैसला 22 मई को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय बैंक की 623वीं सेंट्रल बोर्ड मीटिंग में लिया गया.

सरकार को कैसे मिलेगी इससे मदद ?

यह भारी-भरकम रकम मिलने से मोदी सरकार को अपनी कमाई और खर्च के अंतर को पाटने, यानी राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) को कम करने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी. राजकोषीय घाटा वह स्थिति होती है जब सरकार का कुल खर्च उसकी कुल कमाई (उधार को छोड़कर) से ज्यादा हो जाता है.

इस ऐतिहासिक लाभांश से सरकार को फाइनेंशियल तौर पर काफी मजबूती मिलेगी, जिससे वह देश के विकास कार्यों जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें, एनर्जी, शहरी विकास और अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स पर खुलकर खर्च कर पाएगी. विशेषकर ऐसे समय में जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के तनाव के कारण कच्चा तेल महंगा हो रहा है और भारत के लिए आयात (विदेश से सामान खरीदना) महंगा हो गया है, यह पैसा सरकार के लिए संजीवनी का काम करेगा.

पिछले सालों के मुकाबले कितनी बढ़ी रकम ?

आरबीआई हर साल अपनी कमाई का एक हिस्सा सरकार को सौंपता है. पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि इस बार सरकार की लॉटरी लगी है.

वित्त वर्षRBI द्वारा सरकार को दिया गया डिविडेंडपिछले साल से तुलना
2025-26 (मौजूदा)₹2,86,588.46 करोड़पिछले साल से 6.7% (₹17,998 करोड़) ज्यादा
2024-25₹2.69 लाख करोड़
2023-24₹2.10 लाख करोड़
2022-23₹87,416 करोड़

आखिर कैसे हुई RBI को इतनी मोटी कमाई?

आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि नोट छापने वाले आरबीआई को इतनी कमाई कैसे हुई? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल आरबीआई के इतने भारी मुनाफे (सरप्लस) का सबसे बड़ा कारण विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में डॉलर की बिक्री है. दरअसल, रुपये को लगातार गिरने से बचाने और उसे संभालने के लिए आरबीआई ने बाजार में बड़े पैमाने पर डॉलर बेचे. डॉलर की इस खरीद-फरोख्त से आरबीआई को जबरदस्त मुनाफा हुआ, जिसका फायदा अब देश के खजाने को मिल रहा है.

Also Read : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर! लखनऊ में होगी अहम बैठक; न्यूनतम सैलरी ₹50,000 होने की उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >