Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: जन धन खाता खुलवाने से पहले जान लें ये जरूरी शर्तें, वरना हो सकता है नुकसान

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: यह योजना सभी नागरिकों के लिए बिना किसी न्यूनतम बैलेंस के बैंक खाता खोलने की सुविधा देती है. इसमें खाताधारक को कई प्रकार के फायदे जैसे—रूपे डेबिट कार्ड, बीमा कवर और सीधी सब्सिडी ट्रांसफर आदि मिलते हैं.

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) केंद्र सरकार की एक प्रमुख वित्तीय समावेशन योजना है, जिसकी शुरुआत 28 अगस्त 2014 को की गई थी. इसका मकसद देश के गरीब और वंचित तबकों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना है ताकि वे भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें.

क्या है जन धन योजना

यह योजना सभी नागरिकों के लिए बिना किसी न्यूनतम बैलेंस के बैंक खाता खोलने की सुविधा देती है. इसमें खाताधारक को कई प्रकार के फायदे जैसे—रूपे डेबिट कार्ड, बीमा कवर और सीधी सब्सिडी ट्रांसफर आदि मिलते हैं.

कौन खोल सकता है जन धन खाता

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो
आवेदक की उम्र कम से कम 10 वर्ष होनी चाहिए.
18 से 59 वर्ष की आयु के खाताधारकों को ही बीमा लाभ मिलता है.
किसी भी भारतीय नागरिक के लिए यह योजना खुली है, बशर्ते वह कुछ शर्तों को पूरा करता हो.

किन लोगों को नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

केंद्र या राज्य सरकार की नौकरी करने वाले कर्मचारी
सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) व्यक्ति
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले करदाता
ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं, यानी उन्हें सरकार से आर्थिक सहायता की जरूरत नहीं

जन धन योजना के लाभ

  • शून्य बैलेंस पर खाता: इस योजना के अंतर्गत खाता खोलने के लिए न्यूनतम बैलेंस की कोई जरूरत नहीं होती.
  • बीमा सुरक्षा:दुर्घटना बीमा कवर – ₹1 लाख
  • जीवन बीमा कवर – ₹30,000 (मृत्यु पर, शर्तें लागू)
  • रूपे डेबिट कार्ड: जिससे खाताधारक एटीएम से पैसा निकाल सकता है और डिजिटल लेन-देन कर सकता है.
  • सीधी लाभ अंतरण (DBT): सरकारी सब्सिडी सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती है.
  • ओवरड्राफ्ट की सुविधा: कुछ मामलों में खाताधारक ₹10,000 तक का ओवरड्राफ्ट (ऋण) भी प्राप्त कर सकते हैं.

खाता खोलने की प्रक्रिया

किसी भी नजदीकी सरकारी बैंक या चयनित निजी बैंक शाखा में जाएं.
पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी साथ रखें.
बैंक में PMJDY आवेदन फॉर्म भरें.
आधार लिंकिंग और मोबाइल नंबर पंजीकरण करवाएं.

Also Read: जीजा-साले की जोड़ी ने बना डाली स्मार्ट लॉक की कंपनी, 3 साल में कमाए करोड़ों

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >