पैसे डबल करने की सरकारी गारंटी! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, ₹5 लाख के सीधे बन जाएंगे ₹10 लाख

Post Office Scheme : बिना किसी रिस्क के अपने पैसे को डबल करना चाहते हैं? पोस्ट ऑफिस की ‘किसान विकास पत्र’ (KVP) योजना में आपको मिल रहा है 7.5% का धांसू ब्याज. जानिए कैसे और कितने दिनों में दोगुना होगा आपका पैसा.

Post Office Scheme : जब बात सुरक्षित निवेश और बंपर रिटर्न की आती है, तो आज भी भारतीय मध्यम वर्ग की पहली पसंद पोस्ट ऑफिस (Post Office) की छोटी बचत योजनाएं ही होती हैं. हर कोई चाहता है कि उसकी खून-पसीने की कमाई ऐसी जगह लगे जहां डूबने का कोई खतरा न हो और मुनाफा भी ताबड़तोड़ मिले.

अगर आप भी ऐसे ही किसी प्लान की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra – KVP) योजना आपके लिए एकदम बेस्ट है. इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक बार पैसा लगाने पर वह सीधे डबल (दोगुना) हो जाता है, और इसकी गारंटी खुद भारत सरकार लेती है.

KVP स्कीम की बड़ी बातें

  • शानदार ब्याज दर: इस समय सरकार किसान विकास पत्र पर 7.50% का सालाना ब्याज दे रही है.
  • कम्पाउंडिंग का जादू: इसमें मिलने वाला ब्याज हर साल आपके मूलधन (Principal Amount) में जुड़ जाता है. यानी आपको ब्याज के ऊपर भी ब्याज मिलता है, जिससे पैसा तेजी से बढ़ता है.
  • न्यूनतम और अधिकतम सीमा: आप मात्र ₹1,000 से इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं. अधिकतम निवेश की कोई सीमा (No Upper Limit) नहीं है, आप जितना चाहें उतना पैसा लगा सकते हैं.
  • कितने भी खाते खोलें: आप चाहें तो अपने नाम पर अकेला (Single) अकाउंट खोलें या पत्नी/परिवार के साथ मिलकर जॉइंट (Double) अकाउंट. अच्छी बात यह है कि एक व्यक्ति कितने भी केवीपी (KVP) अकाउंट खुलवा सकता है, इसकी कोई मनाही नहीं है. यहाँ तक कि 10 साल से बड़े बच्चे के नाम पर भी यह खाता खुल सकता है.

समझिए कैसे काम करता है पैसा डबल होने का गणित ?

अगर आप इस स्कीम में ₹5 लाख का निवेश करते हैं, तो 7.5% की कम्पाउंडिंग ब्याज दर के हिसाब से आपका पैसा साल-दर-साल इस तरह बढ़ेगा.

समय (साल)आपकी रकम का बढ़ता ग्राफ (₹ में)
शुरुआती निवेश₹5,00,000
1 साल बाद₹5,37,500
2 साल बाद₹5,77,812
5 साल बाद₹7,17,814
8 साल बाद₹8,91,745
9 साल 7 महीने (मैच्योरिटी)₹10,00,000 (पूरे डबल!)

Also Read : फिर बढ़ सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम ! BPCL डायरेक्टर ने दी चेतावनी, जानिए अपने शहर के नए दाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >