आज रात 9 बजे इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित करेंगे PM Modi, दुनियाभर के लोगों की होगी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार की रात नौ बजे अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के 'इंडिया आइडियाज समिट' को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. यूएसआईबीसी की 45वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन पर भारत समेत दुनियाभर के लोगों की नजर होगी. शिखर सम्मेलन के दौरान कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में भारत-अमेरिकी सहयोग और उनके संबंधों पर चर्चा होने की संभावना है.

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार की रात नौ बजे अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के ‘इंडिया आइडियाज समिट’ को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. यूएसआईबीसी की 45वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन पर भारत समेत दुनियाभर के लोगों की नजर होगी. शिखर सम्मेलन के दौरान कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में भारत-अमेरिकी सहयोग और उनके संबंधों पर चर्चा होने की संभावना है.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज रात 9 बजे यूएसआईबीसी द्वारा आयोजित इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित करने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि इंडिया आइडियाज समिति और 45वीं सालाना बैठक बुधवार से ही शुरू हो रही है. आज पीएम मोदी के अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी दोनों देशों के बड़े-बड़े उद्योगपतियों और आर्थिक विशेषज्ञों की उपस्थिति वाले बड़े शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, इस साल के इंडिया आइडियाज समिट की विषयवस्तु “बेहतर भविष्य का निर्माण” है. बयान में कहा गया कि शिखर सम्मेलन में भारत और अमेरिकी सरकार के शीर्ष नीति-निर्माता, अधिकारी और व्यापारी तथा समाज के विचारक शामिल होंगे. इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 21 से 22 जुलाई तक होगा.

इस साल के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वालों में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ, वर्जीनिया के सीनेटर मार्क वार्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली शामिल हैं. बयान में कहा गया है कि शिखर सम्मेलन में महामारी के बाद की दुनिया में भारत-अमेरिकी सहयोग और दोनों देशों के बीच भविष्य में रिश्ते जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >