PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे! 14वीं किस्त को लेकर जान लें जरूरी बात

PM Kisan Yojana: 13वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन, कई किसान ऐसे है जो सम्मान निधि की 14वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं, यानी उनके खाते में किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त नहीं आ पाएगी, 14वीं किस्त से वो वंचित रह सकते हैं.

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में 13वीं किस्त आने के बाद अब उन्हें 14 वीं किस्त के पैसे का बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही किसानों के खाते में सम्मान निधि की रकम आ जाएगी. हालांकि इस बीच ये भी खबर है कि कई किसान ऐसे है जो सम्मान निधि की 14वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं, यानी उनके खाते में किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त नहीं आ पाएगी, 14वीं किस्त से वो वंचित रह सकते हैं.

किन किसानों के खाते में नहीं आएगी 14 वीं किस्त: सम्मान निधि की 14 किस्त के लिए किसानों को ई-केवाईसी और भूमि सत्यापन कराना अनिवार्य है, जिन किसानों ने अब तक इ-केवाईसी और भूमि सत्यापन नहीं कराया है, वो 14 वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. केन्द्र सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी किसानों को ई- केवाईसी कराना अनिवार्य है.

भूमि सत्यापन जरूरी: ईकेवाईसी के अलावा भूमि का सत्यापन भी जिन किसानों ने अब तक नहीं कराया है उनकी भी किस्त अटक सकती है. सरकार का कहना है कि पीएम किसान योजना के लाभुक किसानों को भू-सत्यापन करना अनिवार्य है जो किसान अब तक भू सत्यापन नहीं कराए हैं वो जल्द से जल्द इस काम को पूरा करा लें, नहीं तो आप PM Kisan Yojana की लाभ से वंचित रह सकते हैं.

लाभुक किसान घर बैठे करें ई-केवाईसी: जिन किसानों ने अब तक eKyc नहीं कराया है, वो अब घर बैठे ऑनलाइन (Online) अपना ई-वाईसी रजिस्ट्रेशन करा सकता है. ई-केवाईसी कराने के लिए किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करा सकते हैं, या वो खुद इसे घर बैठे बड़ी आसानी से अपडेट कर सकते हैं.

इस तरह कर सकते हैं ई-केवाईसी

  • e-Kyc के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करना होगा.

  • होप पेज पर Farmers Corner के ऑप्शन में आपको क्लिक करना होगा.

  • इसके बाद eKyc का ऑप्शन देगा. उसमें क्लिक कर दें.

  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाता है. जिसमें आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें.

  • पूरी प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही आपका e-Kyc आसानी से हो जाएगा.

किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस: लाभुकों की लिस्ट में आपका नाम है कि इसे इसे भी चेक करना जरूरी है. स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर बेनिफिशियरी स्टेटस वाला एक ऑप्शन दिखाई देगा, इसपर क्लिक कर दें. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर मोबाईल नंबर दर्ज करें.

अब आपके स्क्रीन कर एक कैप्चा कोड आएगा, इसे भरकर सबमिट पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर आपका स्टेटस आ जाएगा. अब स्टेटस के सामने ई केवाईसी, लैंड सीडिंग और पात्रता के आगे अगर यस लिखा है तो निश्चिंत हो जाएं 14वीं किस्त आपके खाते में आएगी, लेकिन अगर तीनों में से किसी के आगे नो लिखा तो आपका पैसा अटक सकता है.

Also Read: हादसों का रविवार: राजस्थान में पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, उत्तराखंड में खाई में गिरी बस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >