PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, जानें आपके खाते में कब तक आएंगे पैसे

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 21वीं किस्त जम्मू-कश्मीर के 8.55 लाख किसानों के खातों में जारी की गई है. बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों को 171 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. अब तक कुल 4,052 करोड़ की सहायता मिल चुकी है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 21वीं किस्त को लेकर पूरे देश के किसान इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के किसानों का यह इंतजार अब खत्म हो गया है. केंद्र सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और लगातार बारिश से प्रभावित किसानों की मदद के लिए विशेष पहल करते हुए 7 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के 8.55 लाख किसानों को एडवांस में किस्त जारी की है.

किसानों के खातों में पहुंचे 171 करोड़ रुपये

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में कुल 171 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. इस वित्तीय सहायता में 85,418 महिला किसान भी शामिल हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक जम्मू-कश्मीर के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत कुल 4,052 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है.

पीएम किसान योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी. इस योजना के तहत, केंद्र सरकार देश के सभी पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है. यह राशि तीन समान किस्तों में (प्रत्येक ₹2,000) सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में स्थिरता लाना और खेती से जुड़ी उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करना है.

बाढ़ और आपदा में सरकार किसानों के साथ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के किसानों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा “केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी किसान को प्राकृतिक आपदाओं के कारण अकेला महसूस न हो. पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को एडवांस में जारी करना किसानों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है.”

पहले भी तीन राज्यों को मिली थी अग्रिम किस्त

यह पहली बार नहीं है जब केंद्र सरकार ने एडवांस किस्त जारी की है. सितंबर 2025 में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों को भी 21वीं किस्त समय से पहले दी गई थी. इन राज्यों में भी उस समय भारी बारिश और बाढ़ से कृषि को काफी नुकसान हुआ था.

अब तक की उपलब्धियां

  • जम्मू-कश्मीर में 8.55 लाख किसानों को सीधे लाभ
  • अब तक कुल 4,052 करोड़ रुपये की राशि वितरित
  • महिला किसानों को भी बराबर का लाभ

Also Read: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, अब बिना शुल्क बदली जा सकेगी टिकट की तारीख, यात्रियों को बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >