PM Kisan Samman Nidhi: 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्‍छी खबर, जानें अपडेट

PM Kisan Yojana Date : केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें इस बार पैसे के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ सकती है.

PM Kisan Yojana Date : पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी के खाते में जल्द ही 12वीं किस्त आने वाली है जिसका इंतजार किसान बहुत ही बेसब्री से कर रहे हैं. मोदी सरकार किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्‍त कभी भी जारी कर सकती है. लेकिन यह जान लें कि इस बार योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को दिया जाएगा, जिन्होंने अपना ई-केवाईसी करा लिया है, और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से कनेक्ट हैं.

केंद्र ने राज्यों को जल्द डेटा सत्यापन कराने के दिए निर्देश

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) को लेकर केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ पिछले दिनों बैठक की. बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, पंजाब, छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्रप्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र के कृषि मंत्री मौजूद रहे. इस दौरान राज्यों को निर्देश दिये गये कि जो भी पात्र किसान है, सिर्फ उन्हीं को योजना का लाभ मिलना चाहिए. साथ ही कहा गया कि डेटा सत्यापन और उसे अपडेट करने का काम भी जल्दी से जल्दी पूरा होना चाहिए.

PM Kisan Yojana: किस्त अटकने की वजह आप भी जानें

-बैंक खाते पर और आधार पर नाम की स्पेलिंग अलग-अलग होने की वजह से आपके पैसे अटक सकते हैं.

-आधार नंबर का सही ना होना एक कारण हो सकता है.

-बैंक खाता संख्या का सही न होना भी पैसे अटकने की वजह हो सकती है.

-जेंडर सही नहीं होने पर जैसी कुछ वजह है जिसके कारण आपकी राशि अटकने के चांस हैं.

ऐसे दूर कर सकते हैं आप अपनी परेशानी

-यदि आपको ऐसी समस्या है तो आप अपनी दिक्कतों को पीएम किसान पोर्टल के जरिए दूर करने में सक्षम हैं. इसके लिए आपको आधिकारिक लिंक https://pmkisan.gov.in/ को अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर ओपन करना होगा. आपका डिवाइस इंटरनेट से कनेक्‍ट होना जरूरी है.

-इसके बाद ‘फॉर्मर कॉर्नर’ पर जाकर नीचे ‘हेल्प डेस्क’ वाले विकल्प को चुनने का काम करें.

-आपको किसी समस्या के बारे में बताना है, तो ‘रजिस्टर क्वैरी’ पर क्लिक कर दें.

-इसके बाद फिर अपना आधार नंबर या बैंक खाता संख्या या फिर मोबाइल नंबर भरकर ‘गेट डिटेल्स’ पर क्लिक कर दें.

-अब आपके सामने कई सारे कारण नजर आएंगे जैसे- खाता संख्या सही न हो, जेंडर सही न हो….इनमें से अपनी समस्या को आपको चुनना होगा.

-इसके बाद फिर बॉक्स में अपनी समस्या के बारे में लिखें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करने का काम करें.

-फिर आप ‘Know the Query Status’ पर क्लिक कर दें और फिर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता संख्या डालकर अपनी शिकायत का स्टेटस देख सकते हैं.

12वीं किस्त के कब तक आने के आसार

योजना से जुड़े लाभार्थियों यानी पात्र किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. नियमों के हिसाब से 12वीं किस्त के पैसे अगस्त माह से नवंबर महीने के बीच किसानों के खातों में डाले जाते हैं. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में जो बात कही गयी है उसके अनुसार तो सितंबर महीने में ये केंद्र की मोदी सरकार जारी कर सकती है. आपको बता दें कि अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11 किस्त लाभार्थियों के खाते में आ चुके हैं. वहीं, अब 12वीं किस्त जारी की जाएगी. 12वीं किस्‍त में भी 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >