PM Kisan Samman Nidhi : किसानों को मिल सकता है 36 हजार रुपये सालाना, जाने कैसे ले सकते हैं लाभ...

PM Kisan Samman Nidhi की शुरुआत वर्ष 2019 में छोटे किसानों को आर्थिक मदद देने के इरादे से की गयी थी. इस योजना के तहत प्रतिवर्ष किसानों को छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यहां हम आपको यह बता रहे हैं किस तरह पीएम किसान सम्मान निधि के जरिये किसान प्रति वर्ष 36 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको क्या करना है यहां समझें-

किसान सम्मान निधि के तहत सरकार साल में तीन किस्त के जरिये छह हजार देती है. वहीं सरकार किसान मानधन योजना के तहत तीन हजार रुपये महीना पेंशन के रूप में मिलते हैं इसका लाभ 60 साल की उम्र से किसानों को मिलता है. इस योजना का लाभ लेन के लिए किसानों को प्रतिमाह कुछ पैसे इस योजना में डालने पड़ते हैं और किसानों की उम्र 60 साल होने के बाद उन्हें तीन हजार रुपये सालान मिलते हैं.

अगर आप किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपको किसान मानधन योजना का लाभ बिना किसी दस्तावेज के मिल जायेगा आपको बस आवेदन करना होगा.

किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए आपकी आयु 18-40 साल के बीच होनी चाहिए. दो हेक्टेयर जमीन होनी चाहिए. इस योजना का लाभ लेने के लिए 55 से दो सौ रुपये प्रतिमाह जमा करना होता है. कितनी राशि जमा करनी है यह आयु के अनुसार तय होता है. आयु अधिक होगी तो अंश ज्यादा देना होगा और आयु कम होगी तो अंश कम देना होगा.

Also Read: 12-18 साल के बच्चों के लिए जल्द आयेगा वैक्सीन,केंद्र सरकार ने Zydus Cadila के टीके को लेकर दी ये जानकारी

अगर आप किसान सम्मान निधि के जरिये प्राप्त राशि में से अपना अंश किसान मानधन योजना में कटवा लेते हैं तो 60 की उम्र के बाद आपको प्रतिमाह 3000 यानी सालाना 36 हजार रुपये मिलेंगे. किसान मानधन योजना की शुरुआत भी मोदी सरकार ने 2019 में की थी.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >