PM Kisan: किसान भाइयों, आप सभी पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे होंगे. लेकिन किस्त के 2000 रुपये जारी होने से पहले कुछ जरूरी काम आपको करवा लेने होंगे. नहीं तो पैसे आपके खाते में नहीं आएंगे. किस्त के पैसे रुकने के पीछे 3 मुख्य कारण होते हैं: ई-केवाईसी (e-KYC) न होना, आधार का बैंक खाते से लिंक न होना और लैंड सीडिंग का पेंडिंग होना. आप घर बैठे या नजदीकी CSC केंद्र जाकर इन गलतियों को सुधार सकते हैं.
यदि आपका नाम लिस्ट में है, फिर भी किस्त अटकने का डर है, तो तुरंत ये 3 जरूरी काम कर लें. इसके लिए आप घर बैठे पूरी प्रक्रिया खुद कर सकते हैं, कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी.
e-KYC (ई-केवाईसी) प्रक्रिया पूरी करें सरकार ने पीएम किसान का लाभ पाने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है. यदि आपकी केवाईसी पेंडिंग है, तो किस्त के ₹2000 रुक सकते हैं.
कैसे करें e-KYC?
किसान भाई, आप तीन तरीकों से e-KYC करा सकते हैं.
- OTP आधारित e-KYC (पीएम-किसान पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है)
- बायोमेट्रिक आधारित e-KYC (कॉमन सर्विस सेंटर और राज्य सेवा केंद्र पर उपलब्ध है)
- फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित e-KYC (पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है)
OTP आधारित e-KYC
PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं.
e-KYC विकल्प पर क्लिक करें.
अपना आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करें.
फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित e-KYC
- Google Play Store से PM-Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें.
- ऐप खोलें और अपने पीएम-किसान पंजीकृत (Registered) मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें.
- Beneficiary Status (लाभार्थी स्थिति) वाले पृष्ठ पर जाएं.
- यदि आपकी e-KYC स्थिति No दिखाई दे रही है, तो e-KYC पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपना चेहरा स्कैन करने के लिए अपनी सहमति दें.
- आपका चेहरा सफलतापूर्वक स्कैन होने के बाद, आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
बैंक खाते को आधार (Aadhaar) से लिंक कराएं
पीएम किसान की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए आपके आधार से जुड़े खाते में भेजी जाती है. यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो ट्रांसफर फेल हो जाता है.
बैंक खाते को आधार से कैसे लिंक कराएं?
अपनी बैंक शाखा में जाकर Aadhaar Seeding Form भरें और अपने खाते को NPCI से लिंक करवाएं. आप पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर Know Your Status में जाकर Aadhaar Bank Seeding Status चेक कर सकते हैं.
Land Seeding (जमीन का विवरण) YES करवाएं
पीएम किसान का लाभ लेने के लिए आपकी खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर मैप होना जरूरी है. यदि आपके स्टेटस में Land Seeding: NO दिख रहा है, तो नाम लिस्ट में होने के बाद भी पैसे नहीं आएंगे.
कैसे ठीक करें?
अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या तहसील (पटवारी/तहसीलदार) से संपर्क करें और अपनी जमीन के खसरा/खतियान के कागजात जमा करके लैंड सीडिंग का स्टेटस अपडेट कराएं.
अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
pmkisan.gov.in पर जाएं. Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें. स्टेटस में ध्यान से देखें कि e-KYC Status, Aadhaar Bank Seeding Status, और Land Seeding तीनों के आगे YES (हरे रंग में) लिखा है या नहीं. यदि तीनों जगह YES है, तो आपकी किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएगी.
ये भी पढ़ें: Ladli Bahna Yojana : क्या 10 तारीख से पहले खाते में आएंगे पैसे? जान लें नया ई-केवाईसी नियम नहीं तो अटक जाएगी किस्त
