आज खाते में आएंगे PM Kisan के ₹2000! तुरंत चेक करें आपका नाम है या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment 2026 Live Updates : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लाभार्थी किसानों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है. योजना की 23वीं किस्त आज जारी की जानी है, जिसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि भेजी जाएगी.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment 2026 Live Updates : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लाभार्थी किसानों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है. योजना की 23वीं किस्त आज जारी की जानी है, जिसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि भेजी जाएगी.

PM Kisan Nidhi Yojana : 23वीं किस्त किस समय जारी होगी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज यानि शनिवार 20 जून को जारी की जानी है. इसके लिए आयोजित कार्यक्रम दोपहर 3:45 बजे शुरू होगा. कार्यक्रम के दौरान ही लाभार्थी किसानों के खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख किसान कल्याण योजना है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में तीन समान किस्तों में भेजी जाती है, यानी प्रत्येक चार महीने पर 2,000 रुपये की एक किस्त जारी की जाती है.

PM Kisan Yojana Live: इन कारणों से रुक सकती है 23वीं किस्त

जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 23वीं किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा बैंक खाते की जानकारी गलत होने या खाते से जुड़ी किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में भी राशि ट्रांसफर नहीं हो पाएगी. भू-सत्यापन (Land Verification) अधूरा रहने पर भी किस्त अटक सकती है. वहीं, जिन किसानों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उन्हें भी योजना की अगली किस्त का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >