PM Kisan 2023: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेंगे 8000 रुपये, जानें कब आएगी 15वीं किस्त, कैसे करें अप्लाई

PM Kisan 2023: पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को लेकर किसान भाई काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि आए दिन 15वीं किस्त को लेकर नए-नए अपडेस्ट सामने आ रहे हैं. इस बीच अब 6 हजार की जगह 8 हजार रुपये किसानों को दिया जाएगा. चलिए जानते हैं विस्तार से.

PM Kisan 2023: पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को लेकर किसान भाई काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि आए दिन 15वीं किस्त को लेकर नए-नए अपडेस्ट सामने आ रहे हैं. इस बीच किसानों को केंद्र सरकार द्वारा बड़ा तोहफा दिया जा रहा है. जिसमें अब 6 हजार की जगह 8 हजार रुपये किसानों को दिया जाएगा. चलिए जानते हैं विस्तार से.

पीएम किसान को 8 हजार रुपये

दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले 6 हजार रुपये को बढ़ाकर अब 8 हजार रुपये करने की पूरी तैयारी है. हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारी जानकारी नहीं है.

अब 3 किस्त में मिलेंगे पैसे

गौरतलब है कि अगर पीएम किसान की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार किया जाता है तो किसानों को हर 3 महीने पर 2 हजार रुपये की एक किस्त दी जाती है.

पीएम किसान निधि योजना की शुरुआत कब हुई

बताते चलें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई. प्रदेश में करीब 2 करोड़ 63 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया था. इनमें से तमाम किसानों को योजना की पहली, दूसरी, तीसरी किस्तों का लाभ भी मिला. लेकिन जब पात्रों को जांच शुरू हुई तो इनमें से हजारों किसान सरकारी नौकरी वाले और आयकर दाता पाए गए. इसके अलावा कई अन्य कारणों से यह किसान अपात्र घोषित कर दिए गए. अब एक बार फिर से योजना की पात्रता तय करने के लिए किसानों की ई केवाईसी करवाई जा रही है. साथ ही उनके भू-अभिलेखों का सत्यापन करवाया जा रहा है. उनके बैंक खातों को भी आधार कार्ड से लिंक करवाया जा रहा है.

कैसे करें PM किसान के लिए आवेदन

पीएम किसान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2023) गरीब किसानों के लिए हैं. अगर आप पीएम किसान योगने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर सबसे पहले जाए. यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. फिर आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें. और आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें. इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >