PM Kisan 16th Installment: इन किसानों के खाते में आज नहीं आएंगे पैसे ? जान लें काम की बात

PM Kisan 16th Installment Date: पीएम किसान योजना की अगली किस्त यानी 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी की जानें वाली है. जानें किन किसानों के खाते में पैसे नहीं आ सकते हैं.

PM Kisan 16th Installment Date: केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई तरह की योजना चलाती है. इन योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी है. इस योजना के तहत सरकार किसानों को साल में 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान करती है. यह पैसे तीन किस्तों में किसानों के खाते में मोदी सरकार डालती है. इस बीच खबर है कि 16वीं किस्त के लिए किसानों का इंताजार अब खत्म हो गया है. जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, बुधवार को महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी, किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे. वे किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे. इसका मतलब है कि 28 फरवरी को यानी आज किसानों के खाते में केंद्र सरकार पैसे डाल देगी लेकिन कुछ किसानों के खाते में ये पैसे नहीं भी आ सकते हैं. जानें क्यों

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि पीएम किसान योजना का लाभ किसी भी बिचौलिए की भागीदारी के बिना किसानों तक पहुंचे. इसके लिए सरकार ने ई-केवाईसी को जरूरी कर दिया है. यदि आपने अभी तक इस काम को नहीं करवाया है तो हो सकता है कि आपके खाते में पैसे नहीं आए. केंद्र की मोदी सरकार किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करती है.

eKYC : PM KISAN योजना के लाभार्थी ऐसे करवाएं ई-केवाईसी

कब से शुरू हुई थी पीएम किसान योजना

यहां चर्चा कर दें कि पीएम-किसान योजना भूमि-धारक किसानों को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं में मदद करने के लिए फरवरी 2019 में शुरू की गई थी. इस योजना का लाभ करोड़ों किसान को वर्तमान में दिया जा रहा है. किसानों के बैंक खातों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी डीबीटी के माध्यम से जोड़ा गया जिससे उनके खाते में डायरेक्ट किस्त केंद्र की सरकार डालती है. उल्लेखनीय है कि पीएम किसान रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >