PM KISAN Yojana : इस दिन किसानों के खाते में आएंगे पैसे ? 12वीं किस्त का इंतजार होगा खत्म

PM KISAN Yojana 12th installment date : अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर या स्‍मार्टफोन पर ओपन करने की जरूरत है. जानें स्टेटस चेक करने का तरीका

यदि आप पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…पीएम मोदी जल्दी ही पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment Released) जारी कर सकते हैं. दरअसल कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 17 और 18 अक्टूबर को कृषि-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन 2022 का आयोजन किया जाएगा. ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि इस कार्यक्रम में 12वीं किस्त किसानों के खातों में भेजे जा सकते हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गयी है.

यदि आपको जानकारी नहीं है तो बता दें कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को सरकार की ओर से नहीं मिल पायेगा. आइए जानते हैं आखिर क्‍यों…

-ऐसा इसलिए क्योंकि ई-केवाईसी अब केंद्र सरकार की ओर से जरूरी कर दिया गया है.

-पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान को दिया जाएगा, जो इस योजना के पात्र किसानों की सूची में आते हैं.

-यदि आपने आवेदन फॉर्म को भरते समय कोई गलती कर दी है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं भी आ सकते हैं.

Also Read: झारखंड के 1.14 लाख किसानों को अब नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ, जानें क्या है वजह
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

-अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर या स्‍मार्टफोन पर ओपन करने की जरूरत है.

-जब ये ओपन हो जाएगा तो इसके बाद यहां पर ‘Beneficiary Status’ वाला ऑप्शन दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें. फिर आपको अपने बैंक खाते या आधार नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनने की जरूरत है.

-आप इनमें से चुने गये नंबर (आधार नंबर या बैंक खाता संख्या) में से की एक को यहां दर्ज करने का काम करें.

-इतना करने के बाद आपको ‘गेट डाटा’ पर क्लिक करने की जरूरत है. इसके बाद आपके सामने स्टेटस आ जाएगा.

आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्‍त किसानों के खाते में डालती है. अभी किसानों को 12वीं किस्‍त का इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >