Education Budget 2023: पीएम कौशल विकास योजना 4.0 की शुरूआत, खोले जाएंगे 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

Education Budget 2023: वित्तमंत्री सीतारामन ने वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करने के दौरान कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च करेगी. इसके तहत सरकार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए कुशल बनाने के लिए विभिन्न राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित करेगी.

Education Budget 2023: वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश कर दिया है. अपने बजट में वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी और अहम घोषणाएं की हैं. इसके अलावा उन्होंने कौशल विकास पर जी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरुआत होगी.

पीएम कौशल विकास योजना की शुरुआत: अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आने वाले तीन सालों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरुआत होगी. उन्होंने कहा की योजना के तहत देश के लाखों युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि देशभर में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर भी खोले जाएंगे. जहां इन्हें बेहतर तरीके से ट्रेनिंग दी जाएगी.

रोजगार उपलब्ध कराना होगी प्राथमिकता: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत लाखों युवाओं को कौशल प्रदान करना है. इसके अलावा ऑन-जॉब प्रशिक्षण, उद्योग साझेदारी, और उद्योग की जरूरतों के साथ पाठ्यक्रमों के संरेखण पर भी बल दिया जाएगा. वित्त मंत्री ने बताया कि योजना 4.0 के लिए कोडिंग, एआई, रोबोटिक्स, मेक्ट्रोनिक्स, आईओटी, 3-डी जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों को भी शामिल किया जाएगा. प्रिंटिंग, ड्रोन और सॉफ्ट स्किल्स के बारे में भी बताया जाएगा.

Also Read: बजट 2023-24: ‘समावेशी विकास’ समेत 7 प्राथमिकताओं पर काम करेगी सरकार, बजट में बोलीं वित्त मंत्री

पिछले बजट में भी एजुकेशन पर जोर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये पांचवा बजट है. इससे पहले के भी चारों बजट में वित्त मंत्री ने एजुकेशन सेक्टर पर काफी फोकस किया है. वित्त वर्ष 2019-20 के आम बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 93,847 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. जबकि, वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में कौशल विकास के क्षेत्र पर सरकार ने ज्यादा फोकस किया था. साल 2021-22 के बजट में एजुकेशन सेक्टर में 93,224 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. अब एक बार फिर सरकार कौशल विकास 4.0 की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है. वहीं केन्द्र सरकार आने वाले 3 सालों में 3.5 लाख आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भी शुरू करने की बात कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >