PF बैलेंस चेक करना अब बच्चों का खेल! जानिए 5 आसान तरीके

PF Balance Check: EPF बैलेंस चेक करने के कई तरीके हैं – SMS, मिस्ड कॉल, UMANG ऐप या EPFO की वेबसाइट के ज़रिए. इन सभी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए, और आपका मोबाइल नंबर उस UAN से लिंक होना चाहिए.

PF Balance Check: अगर आप एक सैलरीड कर्मचारी हैं और आपने अपने भविष्य के लिए EPF (Employee Provident Fund) में पैसे जमा किए हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके अकाउंट में कितनी राशि जमा हुई है. EPF एक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता (employer) दोनों हर महीने वेतन का एक निश्चित प्रतिशत जमा करते हैं. जब आप रिटायर होते हैं या नौकरी बदलते हैं, तो आप इस राशि का लाभ उठा सकते हैं.

EPF बैलेंस चेक करने के कई तरीके हैं – SMS, मिस्ड कॉल, UMANG ऐप या EPFO की वेबसाइट के ज़रिए. इन सभी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए, और आपका मोबाइल नंबर उस UAN से लिंक होना चाहिए.

EPFO वेबसाइट से PF बैलेंस चेक करें

EPFO वेबसाइट से PF बैलेंस चेक करें

  • EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं.
  • ‘Our Services’ सेक्शन में ‘For Employees’ पर क्लिक करें.
  • ‘Services’ मेनू में ‘Member Passbook’ ऑप्शन चुनें.
  • UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगइन करें.
  • लॉगइन के बाद, आप अपनी PF पासबुक और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं.

नोट: इस सुविधा का लाभ सिर्फ उन्हीं यूज़र्स को मिलेगा जिनका UAN एक्टिव हो और KYC पूरा हो.

मिस्ड कॉल के जरिए PF बैलेंस जानें

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें.
  • कॉल अपने आप कट हो जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.

SMS से PF बैलेंस चेक करें

  • अपने मोबाइल से यह फॉर्मेट टाइप करें: EPFOHO UAN ENG
    (यहाँ ENG का मतलब है इंग्लिश, आप अपनी भाषा जैसे HIN (हिंदी), MAR (मराठी), etc. भी इस्तेमाल कर सकते हैं.)
  • SMS भेजें इस नंबर पर: 7738299899
  • कुछ ही पलों में आपके मोबाइल पर PF बैलेंस की जानकारी आ जाएगी.

UMANG वेबसाइट से PF बैलेंस देखें

  • UMANG की वेबसाइट पर जाएं: https://web.umang.gov.in
  • EPFO सर्विस सर्च करें और UAN के साथ लॉगिन करें.
  • ‘View Passbook’ ऑप्शन पर क्लिक कर आप अपना PF बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं.

UMANG ऐप के जरिए PF बैलेंस चेक करें

  • Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें.
  • मोबाइल नंबर से साइन अप करें और OTP से वेरिफाई करें.
  • ऐप खोलें और ऊपर बाईं ओर दिए गए 3 लाइन (≡) पर टैप करें.
  • ‘Service Directory’ में जाकर ‘EPFO’ सर्च करें.
  • ‘View Passbook’ ऑप्शन पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद आप अपना PF बैलेंस और डिटेल्स देख सकते हैं.

Also Read : क्या है 18 अप्रैल के ताजे मंडी भाव? जानिए प्रमुख कृषि उत्पादों के दाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >