Petrol Pump Income: हर लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितना कमाते हैं पेट्रोल पंप मालिक? जानिए पूरा गणित

Petrol Pump Income: हर लीटर पेट्रोल-डीजल पर पेट्रोल पंप मालिक को करीब 4-5 रुपये (पेट्रोल) और 2.5-3.5 रुपये (डीजल) कमीशन मिलता है. इसी से सभी खर्चे निकालने के बाद लगभग 1-1.5 रुपये प्रति लीटर ही शुद्ध मुनाफा बचता है. असली बड़ा हिस्सा टैक्स का होता है.

Petrol Pump Income: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर अक्सर बहस होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पेट्रोल पंप का मालिक हर लीटर ईंधन बेचकर कितना कमा लेता है? क्या सच में वह मोटी कमाई करता है? आइए जानते हैं असल हकीकत.

कैसे तय होता है पेट्रोल-डीजल का रेट?

पेट्रोल और डीजल की कीमत कई घटकों से मिलकर बनती है. मान लीजिए दिल्ली में पेट्रोल का रेट है. ₹96 प्रति लीटर (उदाहरण के लिए )

इस ₹96 में शामिल है

घटककीमत (₹ प्रति लीटर)
बेस प्राइस (रिफाइनरी से)₹50
एक्साइज ड्यूटी (केंद्र सरकार)₹20
वैट (राज्य सरकार)₹16
डीलर कमीशन (पेट्रोल पंप मालिक का हिस्सा)₹4 से ₹5
कुल कीमत (ग्राहक के लिए)₹96

डीजल के लिए भी इसी तरह ब्रेकअप होता है

मान लीजिए डीजल का रेट है ₹89 प्रति लीटर:

घटककीमत (₹ प्रति लीटर)
बेस प्राइस₹48
एक्साइज ड्यूटी₹14
वैट₹23
डीलर कमीशन₹2.5 से ₹3.5
कुल कीमत₹89

पेट्रोल पंप मालिक को कितना फायदा होता है?

डीलर कमीशन से ही पेट्रोल पंप मालिक को अपने सारे खर्च निकालने होते हैं. इसमें शामिल खर्च

  • बिजली का बिल
  • कर्मचारियों की सैलरी
  • मशीन मेंटेनेंस
  • जमीन का किराया/लीज
  • बैंक लोन का ब्याज
  • प्रशासनिक खर्चे
  • इन सबके बाद शुद्ध मुनाफा अक्सर 1 रुपये से 1.5 रुपये प्रति लीटर ही बचता है.

Petrol Pump Income: क्या पेट्रोल पंप चलाना फायदे का सौदा है?

जहां बिक्री ज्यादा होती है (जैसे हाईवे, मेट्रो सिटी), वहां मुनाफा अच्छा निकलता है. लेकिन छोटे कस्बों, गांवों में जहां बिक्री कम है, वहां लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है.

Also Read: एयर इंडिया ने शुरू किया 25 लाख रुपये का मुआवजा, हादसे के परिवारों को मिलेगा सहारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >