पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, घर बैठे ऐसे चेक करें रेट

Petrol Diesel Price Today 25 March 2026: अगर आप आज 25 मार्च को अपनी गाड़ी लेकर घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो पहले पेट्रोल और डीजल के बदले हुए दाम जरूर चेक कर लें. जानें कैसे आप घर बैठे SMS के जरिए अपने शहर का ताजा भाव जान सकते हैं.

Petrol Diesel Price Today 25 March 2026: हर सुबह की तरह आज 25 मार्च 2026 को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।  इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के उतार-चढ़ाव के बीच आज भारत के बड़े शहरों में फ्यूल के दाम कहीं स्थिर हैं, तो कहीं मामूली बढ़त देखने को मिला है. अगर आप आज गाड़ी लेकर बाहर निकलने वाले हैं, तो एक बार अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें. 

क्या आज महंगा हुआ पेट्रोल?

आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है. दिल्ली में भी राहत बरकरार है, जहां दाम 94.77 रुपये हैं. हालांकि, चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 0.26 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं बिहार के पटना में भी 0.36 पैसे का उछाल आया है. 

पेट्रोल रेट टेबल 25 मार्च 2026:

शहरपेट्रोल रेट (₹/लीटर)बदलाव
नई दिल्ली₹94.770.00
मुंबई₹103.540.00
कोलकाता₹105.41-0.04
चेन्नई₹101.06+0.26
बेंगलुरु₹102.960.00
गुरुग्राम₹95.51-0.14
नोएडा₹94.85+0.08
पटना₹105.59+0.36
भागलपुर₹106.66+0.02
गया₹105.94-0.16
मुजफ्फरपुर₹106.01-0.06
रांची₹97.860.00
धनबाद₹97.82-0.11
देवघर₹97.60-0.04
जमशेदपुर ₹97.98-0.33

डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव?

डीजल की बात करें तो मुंबई में आज भी यह 90.03 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. दिल्ली और कोलकाता में भी कीमतें कल के स्तर पर ही स्थिर हैं. झारखंड के जमशेदपुर में डीजल की कीमतों में 0.32 पैसे की बड़ी गिरावट देखी गई है, जिससे वहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली है. 

डीजल रेट टेबल 25 मार्च 2026:

शहरडीजल रेट (₹/लीटर)बदलाव
नई दिल्ली₹87.670.00
मुंबई₹90.030.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.61+0.22
बेंगलुरु₹90.990.00
गुरुग्राम₹87.98-0.12
नोएडा₹87.98+0.09
पटना₹91.82+0.33
भागलपुर₹92.81+0.02
गया₹92.15-0.16
मुजफ्फरपुर₹92.20-0.05
रांची₹92.620.00
धनबाद₹92.57-0.12
देवघर₹92.29-0.05
जमशेदपुर ₹92.73-0.32

क्यों घटते-बढ़ते हैं दाम?

फ्यूल की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं. मुख्य रूप से कच्चे तेल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी इसका बड़ा कारण है. इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स (VAT और Excise Duty) की वजह से अलग-अलग शहरों में रेट अलग-अलग होते हैं. 

SMS से रेट कैसे पता करें?

आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपने शहर के रेट जान सकते हैं:

  • IOCL: टाइप करें RSP <शहर का कोड> और भेजें 9224992249 पर. 
  • BPCL: टाइप करें RSP और भेजें 9223112222 पर. 
  • HPCL: टाइप करें HP Price और भेजें 9222201122 पर. 

ये भी पढ़ें: अब ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले तक बदलें स्टेशन, पर टिकट कैंसिलेशन पर कटेगा ज्यादा पैसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >