Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल, देखें पेट्रोल डीजल के रेट पर कितना हुआ असर

Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में काफी उछाल देखने को मिल रहा है. ऐसे में पेट्रोल डीजल के रेट पर इसका कितना असर हो रहा है इस आर्टिकल में जानिए.

Petrol- Diesel Price: सरकारी तेल कंपनी आज के लिए पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दी है. अगर आप काम पर निकल रहे है कार या बाइक से तो पहले अपने शहर में चल रहे पेट्रोल डीजल के रेट जरूर चेक कर लें.

जानिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
  • नोएडा में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर है.
  • गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर 94.82 रुपये और डीजल 15 पैसे महंगा होकर 87.97 रुपये लीटर है.
  • बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 20 पैसे की गिरावट के साथ 105.21 रुपये लीटर हो गया और डीजल 18 पैसे गिरकर 91.48 रुपये लीटर है.

कच्‍चे तेल की कीमत

कच्‍चे तेल की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 5 डॉलर बढ़कर 74.43 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट बड़े उछाल के साथ 73.20 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >