Petrol Diesel Price Today: कहीं बढ़े तो कहीं घटे दाम, जानें आज का ताजा फ्यूल प्राइस

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों का असर बुधवार को जारी नए फ्यूल रेट्स में साफ दिखा. कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदले हैं, जबकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

Petrol Diesel Price Today: बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल के नए खुदरा रेट जारी किए. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज़ी का सीधा असर भारत के कुछ शहरों के फ़्यूअल प्राइस पर दिखा है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमतें चुकानी पड़ रही हैं. हालांकि, देश के प्रमुख चार महानगरों में आज भी दरें सामान्य बने हुए हैं.

ग्लोबल मार्केट का दबाव

कच्चा तेल जिसकी दरें हमारे देश में फ्यूल के रेट को कंट्रोल करती हैं जबकि एक बार फिर महंगा हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अब लगभग $65 प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, WTI क्रूड भी बढ़कर $60.65 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. कच्चे तेल के मूल्यों में यह निरंतर उछाल भारतीय फ्यूल कंपनियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

इन शहरों में रेट बदले

ग्लोबल मार्केट के दबाव के बावजूद, देश के कई शहरों में स्थानीय टैक्स और अन्य कारकों के चलते कीमतों में उतार-चढ़ाव दिखा है.

  • नोएडा: पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ.
  • गाजियाबाद: यहां उपभोक्ताओं को राहत मिली है, पेट्रोल 45 पैसे और डीजल 52 पैसे सस्ता हुआ.
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 25 पैसे की कटौती के साथ सस्ता हुआ.

देश के चार बड़े शहरों में आज भी रेट सामान्य

शहरडीजल का रेट पेट्रोल का रेट
दिल्ली94.72 रुपया 87.62 रुपया
मुंबई103.44 रुपया 89.97 रुपया
चेन्नई100.76 रुपया 92.35 रुपया
कोलकाता104.95 रुपया 91.76 रुपया

पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे रिलीज होती है. अंतिम खुदरा मूल्य में अंतर्राष्ट्रीय लागत के साथ-साथ केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, राज्य सरकार का वैट, और डीलर का कमीशन शामिल होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >