Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव

Petrol-Diesel Price Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुबह 7.30 बजे WTI Crude Oil 85.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. जबकि, Brent Crude Oil 89.60 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था. इस बीच भारतीय तेल वितरक कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिये हैं. ऑयल कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Petrol-Diesel Price Today: पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में तेज आंधी देखने को मिली. हालांकि, इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुबह 7.30 बजे WTI Crude Oil 85.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. जबकि, Brent Crude Oil 89.60 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था. इससे पहले शुक्रवार को वायदा कारोबार में कच्चा तेल की कीमत 91 रुपये की तेजी के साथ 7,214 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 24 रुपये या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,214 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 9,338 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इस बीच भारतीय तेल वितरक कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिये हैं. ऑयल कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. फिर टैक्स के कारण कई शहरों में तेल की कीमतों में मामूली उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है.

Also Read: इस सप्ताह बाजार में आएंगे तीन कंपनियों के आईपीओ, पैसा लगाने से पहले जानें पूरी बात

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल से थोड़ी राहत मिली है. यहां पेट्रोल की कीमत 58 पैसे कम होकर 105.48 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 55 पैसे गिरकर 92.32 रुपये हो गया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों को पेट्रोल 15 पैसे महंगी होकर 95.04 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 14 पैसे बढ़कर 87.76 रुपये लीटर हो गया है. गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे गिरकर 95.04 रुपये लीटर, जबकि, डीजल की कीमत 87.90 रुपये लीटर है. भारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे और डीजल में 20 पैसे की राहत मिली है. इसके बाद, पेट्रोल 97.81 और डीजल 92.56 रुपये लीटर बिक रहा है.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >