Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल ने बनाया रिकॉर्ड, कीमत 90 डॉलर के पार, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से रिकॉर्ड 90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गयी है. समझा जा रहा है कि इसका असर आमलोगों पर जल्द देखने को मिल सकता है. इसका अर्थ है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बादलाव संभव है. इस बीच भारतीय तेल वितरक कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया है.

Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों रोज नया रिकॉर्ड बना रही है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन सुबह 7.30 बजे कच्चे तेल की कीमत WTI Crude Oil 86.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि, Brent Crude Oil 90.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, गुरुवार को कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल की कीमत 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,116 रुपये प्रति बैरल रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 46 रुपये या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,116 रुपये प्रति बैरल रह गया. इसमें 9,995 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इस बीच भारतीय तेल वितरक कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया है.

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है.

अन्य शहरों में क्या है आज का भाव

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये लीटर हो गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग स्थिर है. यहां पेट्रोल 94.65 रुपये लीटर और डीजल 87.66 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, नोएडा में पेट्रोल 94.81 रुपये और डीजल 87.94 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत लोगों को 15 पैसे की मामूली राहत मिली है. यहां पेट्रोल 94.75 रुपये लीटर है. जबकि, डीजल की कीमत 17 पैसे गिरकर 87.59 रुपये लीटर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 97.81 रुपये लीटर और डीजल 92.56 रुपये लीटर बिक रहा है.

Also Read: इन कर्मचारियों को मिल सकता है 20% वेतन वृद्धि का तोहफा, जानें क्या है पूरी रिपोर्ट

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >