Petrol-Diesel Price: फिर चढ़ा कच्चे तेल का भाव, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत में शुक्रवार की सुबह तेजी देखने को मिल रही है. सुबह 7.45 बजे WTI Crude Oil की कीमत 2.79 प्रतिशत चढ़कर 85.04 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है. जबकि, Brent Crude Oil 2.82 प्रतिशत चढ़कर 89.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

Petrol-Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट की टेंशन के बीच शुक्रवार को एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतो में तेजी देखने को मिल रहा है. सुबह 7.45 बजे WTI Crude Oil की कीमत 2.79 प्रतिशत चढ़कर 85.04 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है. जबकि, Brent Crude Oil 2.82 प्रतिशत चढ़कर 89.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इस बीच, कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,878 रुपये प्रति बैरल रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 56 रुपये या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,878 रुपये प्रति बैरल रह गया. इसमें 2.558 लॉट के लिए कारोबार हुआ. कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक के बीच भारतीय तेल कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी गयी है.

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है.

Also Read: 18 रुपये वाले स्टॉक की कीमत पहुंच गयी 800 के पार, तीन साल में निवेशक बन गए करोड़पति

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है. यहां पेट्रोल की कीमत 38 पैसे सस्ता होकर 105.68 रुपये हो गया है. जबकि, डीजल की कीमत 36 पैसे कम होकर 92.51 रुपये लीटर तक पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 94.64 रुपये और डीजल 87.75 रुपये लीटर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में आज लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करनी होगी. यहां पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 98.15 रुपये और डीजल 35 पैसे महंगा होकर 92.91 रुपये लीटर हो गया है.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा.वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें.इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >