देखें दिल्ली से पटना तक ताजा रेट, जानें आपके शहर में कितना महंगा हुआ तेल

Petrol Diesel Price Today: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. जीएसटी दरों में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की हलचल के बीच लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या अब ईंधन के दाम भी नीचे आएंगे. मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी किए हैं.

Petrol Diesel Price Today: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. जीएसटी दरों में कटौती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की हलचल के बीच लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या अब ईंधन के दाम भी नीचे आएंगे. मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी किए हैं.

महानगरों में स्थिर दाम

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76, डीजल ₹92.35 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76 प्रति लीटर

यूपी और बिहार में बढ़े दाम

यूपी और बिहार के कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई.

गाजियाबाद: पेट्रोल ₹94.78, डीजल ₹87.90 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.89 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹105.60, डीजल ₹91.83 प्रति लीटर

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल मामूली गिरावट के बाद स्थिर हैं. ब्रेंट क्रूड 66.53 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 62.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

क्यों ऊंचे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

हर सुबह 6 बजे नए रेट लागू होते हैं. इसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य टैक्स जुड़ने के बाद उपभोक्ताओं तक कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने ऊंचे दिखाई देते हैं.

Also Read :सोना-चांदी का रिकॉर्ड रैली, नवरात्रि के दूसरे दिन दामों में जोरदार बढ़त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >