आज कितना महंगा हुआ फ्यूल? यहां देखें पेट्रोल-डीजल का नया प्राइस अपडेट
Petrol Diesel Price Today: देशभर में आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीज़ल की नई कीमतें जारी हुईं, जिनका सीधा असर आम लोगों के बजट और रोजाना के सफर पर पड़ता है. कई शहरों में हल्की राहत मिली है, जबकि कुछ जगहों पर दाम में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली.
Petrol Diesel Price Today: देश में ईंधन की दरें रोजाना तड़के 6 बजे अपडेट होती हैं. ये बदलाव सीधे लोगों के खर्चे पर असर डालते हैं, क्योंकि पेट्रोल-डीजल बढ़ते ही सफर महंगा होता है और घरेलू ज़रूरतों की कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रूड मार्केट का उतार-चढ़ाव रुपये की मजबूती और टैक्स स्ट्रक्चर मिलकर हर दिन की दरें तय करते हैं.
आज किन शहरों में क्या मिला नया भाव?
सरकारी कंपनियों ने सुबह जो रेट जारी किए, वे इस प्रकार बदलकर सामने आए
| शहर | पेट्रोल (प्रति/लीटर) | डीज़ल (प्रति/लीटर) |
|---|---|---|
| पटना | 105.58 | 93.80 |
| इंदौर | 106.48 | 91.88 |
| दिल्ली | 94.77 | 89.00 |
| मुंबई | 103.50 | 90.34 |
| सूरत | 95.00 | 89.00 |
आज की कीमतों पर नजर डालें तो कोई भी बड़ा झटका नहीं दिखा, लेकिन कई शहरों में हल्की राहत तो कुछ जगहों पर छोटे बढ़ाव देखे गए. दिल्ली में भाव स्थिर हैं, जबकि मुंबई में पेट्रोल 103 रुपये से ऊपर बना हुआ है. पटना और इंदौर आज भी सबसे महंगे शहरों की सूची में हैं.
कौन से फैक्टर रोजाना कीमतों का खेल बदलते हैं?
- क्रूड ऑयल की ग्लोबल चाल
- रुपये की मजबूती या कमजोरी
- टैक्स स्ट्रक्चर और राज्यवार अंतर
- ट्रांसपोर्ट और डीलर की लागत
महंगाई और बजट पर क्या असर पड़ता है?
- पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहता.
- रोजमर्रा की यात्रा महंगी होती है.
- घरेलू बजट बिगड़ जाता है.
- सामानों की सप्लाई लागत बढ़ने से महंगाई में आग लग सकती है.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
