Petrol Diesel Price Today 30 Jan 2026: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. हर रोज की तरह 30 जनवरी की सुबह 6 बजे देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. हालांकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हलचल रहती है, लेकिन घरेलू बाजार में दाम काफी हद तक स्थिर बने हुए हैं.
प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के भाव
नीचे दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं कि आपके शहर में आज तेल किस भाव पर बिक रहा है:
| शहर | पेट्रोल (प्रति लीटर) | डीजल (प्रति लीटर) |
| नई दिल्ली | ₹94.77 | ₹87.67 |
| मुंबई | ₹103.54 | ₹90.03 |
| कोलकाता | ₹105.41 | ₹92.02 |
| चेन्नई | ₹101.06 | ₹92.61 |
| बेंगलुरु | ₹102.96 | ₹90.99 |
| नोएडा | ₹95.12 | ₹88.29 |
| गुड़गांव | ₹95.50 | ₹87.97 |
| लखनऊ | ₹94.57 | ₹87.67 |
| पटना | ₹105.73 | ₹91.96 |
| जयपुर | ₹104.62 | ₹90.12 |
| हैदराबाद | ₹107.50 | ₹95.70 |
| चंडीगढ़ | ₹94.30 | ₹82.45 |
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
अक्सर लोग सोचते हैं कि पेट्रोल के दाम हर शहर में अलग क्यों होते हैं? दरअसल, भारत में तेल की कीमतें इंटर्नैशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती पर निर्भर करती हैं. इसके बाद केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट (VAT) लगने से हर राज्य में इसकी कीमत बदल जाती है. इन सब आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखकर ही अंतिम रेट तय किए जाते हैं.
सिर्फ एक SMS और मिल जाएगी जानकारी
अगर आप ऊपर दी गई लिस्ट में अपने शहर का नाम नहीं देख पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी ताजा रेट जान सकते हैं:
- इंडियन ऑयल (IOC): अपने फोन से RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें.
- भारत पेट्रोलियम (BPCL): RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर SMS करें.
Also Read: आसमान छू रहे सोने-चांदी के कीमत, चेक करें आज का ताजा भाव
