3 जून को कितना बढ़ा पेट्रोल-डीजल का भाव? चेक करें आपके शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 3 June 2026: 3 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. यूपी, बिहार और झारखंड समेत आपके शहर के आज के नए रेट और कल के मुकाबले हुआ बदलाव टेबल में देखें.

Petrol Diesel Price Today 3 June 2026: ग्लोबल लेवल पर चल रहे तनाव के कारण पिछले कुछ दिनों में फ्यूल की कीमतों में भारी उछाल आया था. हालांकि, आज यानी 3 जून को घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं. कुछ शहरों में केवल कुछ पैसों का मामूली बदलाव देखा गया है.  आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में फ्यूल किस रेट पर बिक रहा है. 

क्या हैं आज पेट्रोल के दाम?

पिछले 20 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे यह कई राज्यों में 114 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि मुंबई में यह 111.21 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरकल का रेट (प्रति लीटर)आज का रेट (प्रति लीटर)बदलाव
लखनऊ₹101.89₹102.04+0.15
नोएडा₹101.96₹101.960.00
पटना₹114.24₹113.37-0.87
भागलपुर₹114.48₹114.19-0.29
दरभंगा₹113.90₹114.16+0.26
गया₹114.55₹114.72+0.17
मुजफ्फरपुर₹114.10₹113.82-0.28
रांची₹105.26₹105.260.00
देवघर₹104.99₹104.95-0.04
धनबाद₹105.22₹105.28+0.06
जमशेदपुर ₹105.80₹105.19-0.61
नई दिल्ली₹102.12₹102.120.00
मुंबई₹111.21₹111.210.00
कोलकाता₹113.51₹113.47-0.04
चेन्नई₹107.74₹107.77+0.03
हैदराबाद₹115.73₹115.730.00
बैंगलोर₹110.93₹110.91-0.02
गुरुग्राम₹102.97₹102.62-0.35
भोपाल₹114.57₹114.45-0.12

डीजल का क्या है आज का हाल?

डीजल की कीमतों में भी आज कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) की दरें अलग होने के कारण शहरों के बीच कीमतों का यह अंतर दिखाई देता है. 

डीजल रेट टेबल:

शहरकल का रेट (प्रति लीटर)आज का रेट (प्रति लीटर)बदलाव
लखनऊ₹95.36₹95.53+0.17
नोएडा₹95.44₹95.440.00
पटना₹100.20₹99.36-0.84
भागलपुर₹100.40₹100.13-0.27
दरभंगा₹99.86₹100.11+0.25
गया₹100.50₹100.65+0.15
मुजफ्फरपुर₹100.05₹99.81-0.24
रांची₹100.49₹100.490.00
देवघर₹100.21₹100.15-0.06
धनबाद₹100.43₹100.49+0.06
जमशेदपुर₹100.92₹100.42-0.50
नई दिल्ली₹95.20₹95.200.00
मुंबई₹97.83₹97.830.00
कोलकाता₹99.82₹99.820.00
चेन्नई₹99.55₹99.58+0.03
हैदराबाद₹103.82₹103.820.00
बैंगलोर₹98.80₹98.800.00
गुरुग्राम₹95.64₹95.30-0.34
भोपाल₹99.64₹99.55-0.09

क्यों बढ़ रहे हैं फ्यूल के दाम?

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड (WTI) 95 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते तेल कंपनियां भारी घाटा उठा रही हैं और इसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: 2 जून को पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? फटाफट चेक करें आपके शहर का रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >