गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, देख लें 28 मार्च की रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 28 March 2026: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज की नई दरें जारी कर दी हैं. जानिए 28 मार्च को आपके इलाके में तेल के दाम बढ़े हैं या कम हुए हैं.

Petrol Diesel Price Today 28 March 2026: आज 28 मार्च को देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. आज कुछ शहरों में कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई है, तो कहीं मामूली बढ़त हुई है. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं. ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी लेकर बाहर निकलने वाले हैं, तो एक बार अपने शहर के ताजा रेट्स यहां जरूर चेक कर लें. 

आज पेट्रोल के दाम में क्या बदलाव हुआ?

मुंबई में आज पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. दिल्ली में भी कीमत 94.77 रुपये पर स्थिर है.  हालांकि, बिहार के गया और झारखंड के जमशेदपुर में आज पेट्रोल के दामों में राहत देखने को मिली है, जहां कीमतों में 60 और 66 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं भागलपुर और पटना में पेट्रोल थोड़ा महंगा हुआ है. 

पेट्रोल रेट टेबल 28 मार्च 2026:

शहरआज का भाव (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.540.00
कोलकाता₹105.41-0.04
चेन्नई₹100.80-0.05
नई दिल्ली₹94.770.00
बेंगलुरु₹102.920.00
नोएडा₹94.85-0.05
गुड़गांव₹95.36-0.21
पटना₹105.54+0.31
भागलपुर₹106.66+0.82
गया₹106.25-0.60
मुजफ्फरपुर₹106.36+0.29
रांची₹97.860.00
धनबाद₹97.82-0.21
देवघर₹98.18+0.58
जमशेदपुर₹97.98-0.66
भोपाल₹106.63+0.11

डीजल की कीमतों का क्या है हाल?

डीजल की बात करें तो मुंबई में इसकी कीमत 90.03 रुपये और दिल्ली में 87.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है. बिहार के भागलपुर में डीजल के दाम में 77 पैसे की बढ़त देखी गई है, जबकि जमशेदपुर के लोगों को आज डीजल 65 पैसे सस्ता मिलेगा. माल ढुलाई और खेती-किसानी के लिए डीजल की ये कीमतें काफी मायने रखती हैं. 

डीजल रेट टेबल 28 मार्च 2026:

शहरआज का भाव (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
चेन्नई₹92.39-0.01
नई दिल्ली₹87.670.00
कोलकाता₹92.020.00
बेंगलुरु₹90.990.00
नोएडा₹87.98-0.03
गुड़गांव₹87.83-0.20
पटना₹91.78+0.29
भागलपुर₹92.81+0.77
गया₹92.45-0.56
मुजफ्फरपुर₹92.53+0.28
रांची₹92.620.00
धनबाद₹92.57-0.21
देवघर₹92.91+0.62
जमशेदपुर₹92.73-0.65
भोपाल₹91.99+0.10

फ्यूल के दाम अलग-अलग क्यों होते हैं?

फ्यूल की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं. इसके अलावा, हर राज्य सरकार अपनी सुविधा के अनुसार इस पर ‘वैट’ (VAT) लगाती है, जिसके कारण एक शहर से दूसरे शहर की कीमतों में अंतर दिखाई देता है. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: 27 मार्च का फ्यूल अपडेट, जानें आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >