कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस, जानिए 28 जुलाई को आपके शहर में क्या है रेट

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार, 28 जुलाई को नरमी देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलने के बाद WTI क्रूड सितंबर वायदा 1.10% गिरकर 81.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिल सकती है. हालांकि, HPCL, BPCL और IOCL ने आज के लिए जारी ताजा रेट में कोई राष्ट्रीय स्तर का बदलाव नहीं किया है. अलग-अलग राज्यों में वैट की वजह से कुछ शहरों में कीमतें बदली हैं, जबकि कई जगह दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं.

पेट्रोल के दाम में कहां कितना हुआ बदलाव?

दिल्ली में आज भी पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं मुंबई में कीमत घटकर ₹111.46 प्रति लीटर हो गई है. कोलकाता और चेन्नई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी आज कीमतों में बदलाव देखने को मिला है.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज (28 जुलाई)कल (27 जुलाई)बदलाव
पटना₹113.37₹113.370.00
बेगूसराय₹113.29₹113.50-₹0.21
भागलपुर₹113.29₹113.50-₹0.21
दरभंगा₹113.29₹114.16-₹0.87
गया₹113.37₹113.78-₹0.41
मुजफ्फरपुर₹113.37₹113.50-₹0.13
देवघर₹106.12₹105.65+₹0.47
धनबाद₹106.12₹105.35+₹0.77
जमशेदपुर ₹106.51₹105.19+₹1.32
रांची₹106.12₹105.19+₹0.93
लखनऊ₹102.28₹101.77+₹0.51
नई दिल्ली₹102.12₹102.120.00
मुंबई₹111.46₹112.40-₹0.94
कोलकाता₹114.01₹113.47+₹0.54
चेन्नई₹109.84₹107.87+₹1.97
गुरुग्राम₹102.23₹102.75-₹0.52
नोएडा₹101.26₹101.92-₹0.66
बेंगलुरु₹110.73₹111.37-₹0.64
भोपाल₹101.63₹115.44-₹13.81

डीजल के रेट में क्या बदला?

दिल्ली में डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है. मुंबई में डीजल सस्ता हुआ है, जबकि कोलकाता और चेन्नई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बिहार और झारखंड के कई शहरों में भी अलग-अलग बदलाव देखने को मिले हैं. 

डीजल रेट टेबल:

शहरआज (28 जुलाई)कल (27 जुलाई)बदलाव
पटना₹99.36₹99.360.00
बेगूसराय₹99.29₹99.49-₹0.20
भागलपुर₹99.29₹99.49-₹0.20
दरभंगा₹99.29₹100.10-₹0.81
गया₹99.36₹99.77-₹0.41
मुजफ्फरपुर₹99.36₹99.49-₹0.13
देवघर₹101.22₹100.78+₹0.44
धनबाद₹101.22₹100.55+₹0.67
जमशेदपुर ₹101.62₹100.42+₹1.20
रांची₹101.22₹100.42+₹0.80
लखनऊ₹95.78₹95.29+₹0.49
नई दिल्ली₹95.20₹95.200.00
मुंबई₹98.11₹99.03-₹0.92
कोलकाता₹100.32₹99.82+₹0.50
चेन्नई₹101.62₹99.65+₹1.97
गुरुग्राम₹94.89₹95.42-₹0.53
नोएडा₹94.73₹95.40-₹0.67
बेंगलुरु₹98.66₹99.26-₹0.60
भोपाल₹95.12₹100.47-₹5.35

अपने शहर का रेट कैसे जानें?

अगर आप अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट घर बैठे जानना चाहते हैं, तो SMS के जरिए आसानी से जानकारी ले सकते हैं.

  • IOCL: RSP <शहर का कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें.
  • HPCL: HPPRICE <शहर का कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजें.

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल में लगातार गिरावट, $88 से नीचे आया ब्रेंट, जानिए क्यों नरम पड़ा ऑयल मार्केट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >