दिल्ली से मुंबई तक बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट? टंकी फुल कराने से पहले देख लें लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 23 Jan 2026: आज 23 जनवरी को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. घर से निकलने और गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर के ताजा दाम जरूर चेक कर लें, क्योंकि फ्यूल की कीमतों में सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है.

Petrol Diesel Price Today 23 Jan 2026: आज 23 जनवरी है और तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. देशभर में रोज सुबह 6 बजे तेल के दाम तय किए जाते हैं. आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का भाव चेक कर लें.

शहरों के हिसाब से आज के रेट

यहाँ देखिए आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है:

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
नई दिल्ली₹94.77₹87.67
मुंबई₹103.54₹90.03
कोलकाता₹105.41₹92.02
चेन्नई₹101.23₹92.81
बेंगलुरु₹102.96₹90.99
नोएडा₹94.74₹87.81
गुड़गांव₹95.38₹87.85
पटना₹105.58₹91.82
जयपुर₹104.72₹90.21
लखनऊ₹94.84₹87.98
हैदराबाद₹107.50₹95.70
चंडीगढ़₹94.30₹82.45
भुवनेश्वर₹100.93₹92.51
तिरुवनंतपुरम₹107.30₹96.18

क्यों बदलते हैं तेल के दाम?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं. इसी आधार पर तेल कंपनियां रोज नया रेट तय करती हैं. इसके अलावा, अलग-अलग राज्यों में टैक्स अलग होने की वजह से भी हर शहर में कीमतें थोड़ी ऊपर-नीचे होती हैं.

SMS से ऐसे जानें लेटेस्ट रेट 

अगर आप घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम जानना चाहते हैं, तो बस एक मैसेज भेजें:

  • Indian Oil: अपने मोबाइल से RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें.
  • BPCL: RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर भेजें.

Also Read: ट्रंप के यू-टर्न से सोना-चांदी धड़ाम, गोल्ड और सिल्वर ETF में भारी गिरावट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >