कहीं राहत तो कहीं मामूली बढ़त, जानें 20 मई के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price Today 20 May 2026: जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट, कहां बढ़े दाम और कहां मिली राहत.

Petrol Diesel Price Today 20 May 2026: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, आज यानी 20 मई को घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में पिछले कुछ दिनों में हुई बढ़ोतरी के बाद आज कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन चेन्नई समेत कुछ चुनिंदा शहरों में मामूली फेरबदल जरूर हुआ है.  

पेट्रोल की कीमत आज क्या है?

आज 20 मई को देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. मुंबई में पेट्रोल का रेट 107.59 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. दिल्ली में यह 98.64 रुपये और कोलकाता में 109.70 प्रति लीटर पर बिक रहा है. हालांकि, चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 41 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे वहां नया रेट 104.92 रुपये हो गया है. बिहार और झारखंड के शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है.

पेट्रोल रेट टेबल: 

शहरकल का रेट (₹)आज का रेट (₹)बदलाव (₹)
लखनऊ98.3998.42+0.03
नोएडा98.4998.46-0.03
पटना110.09109.82-0.27
मुजफ्फरपुर110.35110.47+0.12
गया111.13110.57-0.56
दरभंगा110.33110.18-0.15
भागलपुर110.92110.95+0.03
रांची101.72101.720.00
धनबाद101.67101.94+0.27
जमशेदपुर 102.26101.67-0.59
देवघर101.92101.45-0.47
नई दिल्ली98.6498.640.00
मुंबई107.59107.590.00
कोलकाता109.70109.700.00
चेन्नई104.51104.92+0.41
बेंगलुरु107.16107.160.00
गुरुग्राम99.5199.38-0.13
भोपाल110.77110.66-0.11

डीजल का नया रेट क्या है?

डीजल की बात करें तो आज इसकी कीमतें भी ज्यादातर शहरों में शांत हैं. मुंबई में आज डीजल का भाव 94.08 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है. दिल्ली में डीजल 91.58 रुपये और बेंगलुरु में 95.04 रुपये प्रति लीटर की पुरानी कीमत पर ही मिल रहा है. पेट्रोल की तरह चेन्नई में डीजल भी 41 पैसे महंगा होकर 96.54 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि गुरुग्राम और नोएडा जैसे इलाकों में इसमें कुछ पैसे की राहत मिली है. 

डीजल रेट टेबल: 

शहरकल का रेट (₹)आज का रेट (₹)बदलाव (₹)
लखनऊ91.7291.73+0.01
नोएडा91.8191.74-0.07
पटना96.1195.86-0.25
मुजफ्फरपुर96.3496.45+0.11
गया97.1096.56-0.54
दरभंगा96.3296.18-0.14
भागलपुर96.8796.89+0.02
रांची96.7096.700.00
धनबाद96.6596.87+0.22
जमशेदपुर97.1396.63-0.50
देवघर96.8396.42-0.41
नई दिल्ली91.5891.580.00
मुंबई94.0894.080.00
कोलकाता96.0796.070.00
चेन्नई96.1396.54+0.41
बेंगलुरु95.0495.040.00
गुरुग्राम92.0191.88-0.13
भोपाल95.9195.82-0.09

ये भी पढ़ें: भारत का कौन सा शहर ‘गोल्ड कैपिटल’ के लिए है फेमस, जानें इसके पीछे की वजह  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >