पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें 2 अप्रैल को आपके शहर में क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 2 April 2026: तेल कंपनियां हर सुबह फ्यूल के दाम अपडेट करती हैं. जानिए 2 अप्रैल 2026 को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा?

Petrol Diesel Price Today 2 April 2026: आज 2 अप्रैल 2026 को देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. आज सुबह से ही देश के कई बड़े शहरों में फ्यूल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है. अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें. 

क्या है आज आपके शहर में पेट्रोल का रेट?

दिल्ली और मुंबई में आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मुंबई में पेट्रोल आज भी 103.54 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है. हालांकि, नोएडा और गुड़गांव जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतों में हल्की गिरावट आई है, जिससे वहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली है. वहीं बिहार के भागलपुर और पटना में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

पेट्रोल रेट टेबल 2 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.540.00
कोलकाता₹105.410.00
चेन्नई₹101.230.00
बेंगलुरु₹102.92-0.04
नई दिल्ली₹94.770.00
गुरुग्राम₹95.36-0.12
नोएडा₹94.74-0.14
भोपाल₹106.410.00
भागलपुर₹106.66+0.64
पटना₹105.54+0.12
गया₹106.20-0.08
मुजफ्फरपुर₹106.05-0.31
रांची₹97.860.00
धनबाद₹98.05+0.23
देवघर₹98.02+0.42
जमशेदपुर₹97.800.00
सोर्स: गुडरिटर्न्स

डीजल की कीमतों में कितनी हुई हलचल?

डीजल की बात करें तो बड़े शहरों में आज स्थिति शांत है. दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये और मुंबई में 90.03 रुपये पर स्थिर है. लेकिन बिहार और झारखंड के कुछ जिलों में आज डीजल के दाम थोड़े बढ़ गए हैं. भागलपुर में डीजल 60 पैसे महंगा हुआ है, जबकि नोएडा और मुजफ्फरपुर में भी कीमतों में कमी आई है. 

डीजल रेट टेबल 2 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.810.00
बेंगलुरु₹90.990.00
नई दिल्ली₹87.670.00
गुरुग्राम ₹87.83-0.11
नोएडा₹87.81-0.17
भोपाल₹91.800.00
भागलपुर₹92.81+0.60
पटना₹91.78+0.11
गया₹92.40-0.08
मुजफ्फरपुर₹92.24-0.29
रांची₹92.620.00
धनबाद₹92.80+0.23
देवघर₹92.75+0.46
जमशेदपुर₹92.550.00
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्यों घटते-बढ़ते हैं फ्यूल के दाम?

फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती पर निर्भर करती हैं. इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स (Vat and Excise Duty) की वजह से भी अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग होती हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: नए फाइनेंशियल ईयर का आगाज, जानें आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल क्या है रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >