Crude Oil सस्ता, फिर भी Petrol-Diesel महंगा क्यों ? सरकार ने बताया कब घट सकते हैं दाम

Petrol-Diesel Price Cut : Crude Oil सस्ता होने के बावजूद Petrol-Diesel के दाम क्यों नहीं घट रहे. जानिए Hardeep Singh Puri का बयान, तेल कंपनियों का नुकसान और आगे क्या हो सकता है.

Petrol-Diesel Price Cut : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी Crude Oil की कीमतें फिर से 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं. इसके बावजूद भारत में Petrol और Diesel की कीमतों में कोई कटौती नहीं हुई है. ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल है कि जब Crude Oil सस्ता हो गया तो Fuel Prices क्यों नहीं घट रहीं.

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने इस पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि अभी कीमतें घटाने पर फैसला लेना जल्दबाजी होगी. अगर अगले 2-3 महीने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil की कीमतें कम बनी रहती हैं, तभी Petrol-Diesel सस्ता करने पर विचार किया जाएगा.

अभी Petrol-Diesel सस्ता क्यों नहीं हो रहा?

पेट्रोलियम मंत्री के मुताबिक, भारत की सरकारी Oil Marketing Companies ने अप्रैल और मई के दौरान उस समय Crude Oil खरीदा था, जब पश्चिम एशिया में तनाव और ईरान से जुड़े घटनाक्रम के कारण अंतरराष्ट्रीय कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं.

रिफाइनरियां फिलहाल उसी महंगे Crude Oil को प्रोसेस कर रही हैं. इसलिए मौजूदा सस्ती कीमतों का असर अभी Retail Fuel Prices पर दिखाई नहीं दे रहा. सरल शब्दों में कहें तो आज जो पेट्रोल और डीजल बिक रहा है, वह पिछले कुछ सप्ताह पहले खरीदे गए महंगे कच्चे तेल से तैयार हुआ है.

कब घट सकते हैं Petrol-Diesel के दाम?

सरकार के अनुसार, यदि Crude Oil की कीमतें अगले 2-3 महीने तक कम बनी रहती हैं.
ग्लोबल मार्केट में कोई नया संकट नहीं आता और सप्लाई सामान्य रहती है.

तो Oil Marketing Companies कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं. इसके बाद आम लोगों को Fuel Prices में राहत मिलने की संभावना बन सकती है. फिलहाल सरकार ने किसी निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया है.

तेल कंपनियों को कितना नुकसान हुआ?

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों को 30 जून तक Petrol, Diesel और LPG को लागत से कम कीमत पर बेचने के कारण कुल 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

ईंधनअनुमानित अंडर-रिकवरी
Petrol₹19,905 करोड़
Diesel₹1.44 लाख करोड़
LPG₹24,148 करोड़

मंत्री ने बताया कि पिछली तिमाहियों के LPG नुकसान को जोड़ने के बाद कुल अंडर-रिकवरी लगभग 2.1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचती है. अलग-अलग एडजस्टमेंट के बाद कुल नुकसान 74,781 करोड़ रुपये बताया गया.

अंडर-रिकवरी क्या होती है?

अंडर-रिकवरी का मतलब है. जब किसी तेल कंपनी को Petrol, Diesel या LPG बेचने में जितनी लागत आती है, उससे कम कीमत पर उसे बेचना पड़ता है, तब दोनों के बीच का अंतर अंडर-रिकवरी कहलाता है. उदाहरण के लिए. अगर किसी लीटर Fuel की वास्तविक लागत 100 रुपये है लेकिन कंपनी उसे 95 रुपये में बेच रही है, तो 5 रुपये की अंडर-रिकवरी होगी.

मई में कितने बढ़े थे Petrol-Diesel के दाम?

मई के दौरान IOC, BPCL और HPCL ने कई स्टेप्स में Fuel Prices बढ़ाए.

तारीखPetrolDiesel
15 मई₹3.00₹3.00
19 मई90 पैसे90 पैसे
23 मई87 पैसे91 पैसे
25 मई₹2.61₹2.71

कुल बढ़ोतरी
Petrol लगभग ₹7.40 प्रति लीटर.
Diesel लगभग ₹7.52 प्रति लीटर.

इन बढ़ोतरी के पीछे महंगे अंतरराष्ट्रीय Crude Oil को मुख्य वजह बताया गया था.

आज Petrol के दाम

शहर3 जुलाई (₹/लीटर)2 जुलाई (₹/लीटर)बदलाव
रांची106.59106.19+0.40
देवघर104.99104.99कोई बदलाव नहीं
धनबाद105.35105.36-0.01
जमशेदपुर 105.45105.75-0.30
लखनऊ101.86101.86कोई बदलाव नहीं
नोएडा101.96101.96कोई बदलाव नहीं
भागलपुर114.37114.37कोई बदलाव नहीं
दरभंगा114.16114.16कोई बदलाव नहीं
गया114.31114.27+0.04
मुजफ्फरपुर114.10114.10कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली102.12102.12कोई बदलाव नहीं
गुरुग्राम102.97102.97कोई बदलाव नहीं
मुंबई111.21111.21कोई बदलाव नहीं
कोलकाता113.51113.51कोई बदलाव नहीं
चेन्नई107.76107.77-0.01
बेंगलुरु110.93111.68-0.75
भोपाल114.54114.54कोई बदलाव नहीं
हैदराबाद115.73115.73कोई बदलाव नहीं

आज Diesel के दाम

शहर3 जुलाई (₹/लीटर)2 जुलाई (₹/लीटर)बदलाव
रांची101.71101.31+0.40
देवघर100.21100.21कोई बदलाव नहीं
धनबाद100.55100.56-0.01
जमशेदपुर 100.62100.88-0.26
लखनऊ95.3695.36कोई बदलाव नहीं
नोएडा95.4495.44कोई बदलाव नहीं
भागलपुर100.30100.30कोई बदलाव नहीं
दरभंगा100.10100.10कोई बदलाव नहीं
गया100.26100.23+0.03
मुजफ्फरपुर100.05100.05कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली95.2095.20कोई बदलाव नहीं
गुरुग्राम95.6495.64कोई बदलाव नहीं
मुंबई97.8397.83कोई बदलाव नहीं
कोलकाता99.8299.82कोई बदलाव नहीं
चेन्नई99.5599.55कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु98.8099.56-0.76
भोपाल99.6499.64कोई बदलाव नहीं
हैदराबाद103.82103.82कोई बदलाव नहीं

Crude Oil की कीमतों में क्या बदलाव आया?

  • फरवरी के अंत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil लगभग 72 डॉलर प्रति बैरल था.
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के दौरान इसकी कीमत करीब 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई.
  • बाद में हालात सामान्य होने और वैश्विक बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता कम होने के बाद Crude Oil फिर लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल पर लौट आया.
  • यही वजह है कि अब लोग Petrol-Diesel की कीमतों में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं.

आम लोगों पर इसका क्या असर होगा?

अगर अगले कुछ महीनों तक Crude Oil की कीमतें कम बनी रहती हैं तो.

  • Petrol-Diesel सस्ता हो सकता है.
  • Transport Cost घट सकती है.
  • महंगाई पर कुछ राहत मिल सकती है.
  • ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की लागत कम हो सकती है.
  • आम परिवारों का मासिक Fuel Budget घट सकता है.

लेकिन यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से तनाव बढ़ा या Crude Oil महंगा हुआ, तो कीमतों में राहत टल भी सकती है.

Also Read : कहीं आपके शहर में भी महंगा तो नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल? घर से निकलने से पहले जरूर देख लें 3 जुलाई का रेट 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >