3 अगस्त को किस शहर में महंगा और कहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां देखें पूरी लिस्ट

अगर आप रोजाना बाइक या कार से सफर करते हैं या घर के बजट पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर पड़ता है, तो 3 अगस्त के ताजा रेट जानना आपके लिए जरूरी है.

सोमवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला, जबकि कुछ शहरों में दाम पहले जैसे ही बने रहे. इस बीच इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड करीब 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए ग्लोबल मार्केट में होने वाले बदलाव का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर भी पड़ सकता है. 

कहां बदले पेट्रोल के दाम?

आज बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बदलाव हुआ है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 55 पैसे सस्ता होकर ₹113.37 प्रति लीटर पर पहुंच गया. वहीं रांची में ₹1.02 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. लखनऊ में 30 पैसे की तेजी रही, जबकि नोएडा में 23 पैसे की गिरावट आई.  दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता और कई अन्य शहरों में कीमतें स्थिर रहीं. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना113.37113.92-0.55
बेगूसराय113.94113.34+0.60
भागलपुर114.54114.72-0.18
दरभंगा114.67114.07+0.60
गया113.37114.26-0.89
मुजफ्फरपुर114.67114.10+0.57
रांची106.19105.17+1.02
देवघर106.02105.82+0.20
धनबाद106.02105.82+0.20
जमशेदपुर 105.22105.17+0.05
लखनऊ101.86101.56+0.30
नोएडा101.89102.12-0.23
दिल्ली102.12102.12कोई बदलाव नहीं
गुरुग्राम102.97102.97कोई बदलाव नहीं
कोलकाता113.51113.51कोई बदलाव नहीं
मुंबई111.18111.21-0.03
चेन्नई107.76107.77-0.01
बेंगलुरु111.68111.68कोई बदलाव नहीं
भोपाल114.54114.45+0.09

डीजल की कीमतों में क्या हुआ?

डीजल के रेट में भी कई शहरों में बदलाव दर्ज किया गया. पटना में डीजल 54 पैसे सस्ता होकर ₹99.36 प्रति लीटर हो गया. रांची में 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई. लखनऊ में 30 पैसे की तेजी रही, जबकि नोएडा में 19 पैसे की कमी आई. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और गुरुग्राम में डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. 

डीजल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना99.3699.90-0.54
बेगूसराय99.9099.34+0.56
भागलपुर100.46100.63-0.17
दरभंगा100.59100.02+0.57
मुजफ्फरपुर100.59100.05+0.54
रांची101.31100.41+0.90
देवघर101.10100.91+0.19
धनबाद101.10100.91+0.19
जमशेदपुर 100.42100.41+0.01
लखनऊ95.3695.06+0.30
नोएडा95.3795.56-0.19
दिल्ली95.2095.20कोई बदलाव नहीं
गुरुग्राम95.6495.64कोई बदलाव नहीं
कोलकाता99.8299.82कोई बदलाव नहीं
मुंबई97.8397.83कोई बदलाव नहीं
चेन्नई99.5599.55कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु99.5699.56कोई बदलाव नहीं
भोपाल99.6499.55+0.09

आखिर क्यों बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें सिर्फ कच्चे तेल के दाम से तय नहीं होतीं. इनके पीछे कई कारण काम करते हैं, जैसे—

  • इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति
  • केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स
  • रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्ट का खर्च
  • ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत

ये भी पढ़ें: पटना में 75 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, नोएडा में बढ़े दाम, जानें 2 अगस्त के ताजा रेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >