थम नहीं रही तेल की मार, 25 मई को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 25 May 2026: 25 मई को पेट्रोल और डीजल के रेट्स फिर बढ़ गए हैं. जानें दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड के सभी शहरों की ताजा रेट्स आज क्या हैं.

Petrol Diesel Price Today 25 May 2026: सोमवार, 25 मई को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल आया है. ग्लोबल उथल-पुथल के कारण आज पेट्रोल औसतन 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. पिछले 11 दिनों में फ्यूल के दाम में कुल 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाल रही है. 

पेट्रोल की नई कीमतें क्या हैं?

आज की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में यह बढ़कर 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कल 108.45 रुपये था. बदलाव के बाद पेट्रोल के लेटेस्ट रेट्स नीचे टेबल में दिए गए हैं:

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)कीमत में बदलाव (₹)
भागलपुर  ₹114.14₹111.26+2.88
दरभंगा  ₹113.85₹110.97+2.88
गया  ₹114.40₹111.52+2.88
मुजफ्फरपुर  ₹114.31₹111.31+3.00
पटना ₹113.35₹110.47+2.88
देवघर ₹104.99₹102.39+2.60
धनबाद ₹105.35₹102.62+2.73
जमशेदपुर ₹105.22₹102.55+2.67
रांची ₹105.93₹103.01+2.92
लखनऊ ₹102.05₹99.28+2.77
नोएडा ₹101.92₹99.51+2.41
नई दिल्ली₹102.12₹99.51+2.61
कोलकाता₹113.51₹110.61+2.87 
मुंबई₹111.21₹108.45+2.72  
चेन्नई₹107.77₹105.31+2.46
गुरुग्राम ₹102.69₹100.16+2.53
बेंगलुरु₹110.61₹108.09+2.52
भोपाल₹114.54₹111.69+2.85

डीजल के दाम में कितना उछाल आया?

डीजल की कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी गई है. दिल्ली में डीजल अब 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में आज डीजल की दर 97.83 रुपये प्रति लीटर है, जबकि बीते कल यह 95.02 रुपये पर था. बदलाव के बाद डीजल के लेटेस्ट रेट्स नीचे टेबल में दिए गए हैं:

डीजल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)कीमत में बदलाव (₹)
पटना ₹99.54₹96.53+3.01
भागलपुर ₹100.08₹97.25+2.83
दरभंगा  ₹99.81₹96.98+2.83
गया  ₹100.35₹97.52+2.83
मुजफ्फरपुर  ₹100.24₹97.29+2.95
देवघर ₹100.21₹97.42+2.79
धनबाद  ₹100.55₹97.66+2.89
जमशेदपुर ₹100.42₹97.59+2.83
रांची  ₹101.06₹98.00+3.06
लखनऊ ₹95.36₹92.64+2.72
नोएडा ₹95.37₹92.84+2.53
नई दिल्ली₹95.20₹92.49+2.71
कोलकाता₹99.82₹97.02+2.80
मुंबई₹97.83₹95.02+2.81
चेन्नई₹99.55₹96.98+2.57
गुरुग्राम ₹95.36₹92.73+2.63
बेंगलुरु₹98.54₹95.99+2.55
भोपाल₹99.64₹96.85+2.79

पहले कब-कब बढ़े दाम?

इस महीने 15 मई को पहली बार फ्यूल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था. इसके बाद 19 मई और 23 मई को दो बार 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई. आज 25 मई को चौथी बार बढ़त दर्ज  की गई है, जिसने फ्यूल को और अधिक महंगा कर दिया है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के 24 मई के रेट जारी, जानिए आपके शहर में फ्यूल सस्ता हुआ या महंगा 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >