1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल खरीद पर खत्म हुई सभी पाबंदियां, नहीं रहेगी 200 लीटर की सीमा

Petrol-Diesel New Rules : 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल खरीद पर लगी सभी इमरजेंसी पाबंदियां हट गई हैं. जानें 200 लीटर डीजल लिमिट खत्म होने, नए नियम और आज के पेट्रोल-डीजल रेट.

Petrol-Diesel New Rules : अगर आप ट्रांसपोर्ट, इंडस्ट्री, खेती या बड़े पैमाने पर डीजल-पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है. केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल की खरीद पर लगाई गई सभी अस्थायी पाबंदियां वापस लेने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद अब किसी वाहन के लिए एक दिन में 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा खत्म हो जाएगी. साथ ही फैक्ट्रियों, ट्रांसपोर्ट कंपनियों और अन्य बड़े उपभोक्ताओं को भी अब सामान्य पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने की अनुमति मिल जाएगी.

क्या है सरकार का नया फैसला?

पेट्रोलियम मंत्रालय ने 29 जून को नया आदेश जारी कर 11 जून को लगाए गए सभी इमरजेंसी प्रतिबंध वापस ले लिए हैं.

अब क्या बदलेगा ?

  • एक दिन में 200 लीटर डीजल खरीदने की सीमा खत्म.
  • कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल खरीदार अब सामान्य पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीद सकेंगे.
  • Bulk Sale Point से ईंधन खरीदने की अनिवार्यता खत्म.
  • पेट्रोल-डीजल की सामान्य बिक्री फिर से शुरू.

पहले ये पाबंदियां क्यों लगाई गई थीं?

11 जून को सरकार ने देश में ईंधन की उपलब्धता और सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाए थे. इसके पीछे मुख्य वजहें थीं.

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता.
  • ईंधन की संभावित कमी.
  • जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकना.
  • डीजल के गलत इस्तेमाल और डायवर्जन पर रोक.

इन प्रतिबंधों को 90 दिनों तक लागू रखने की योजना थी, लेकिन सप्लाई में सुधार के बाद इन्हें पहले ही हटा लिया गया.

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

  • आम वाहन चालक : अब बड़ी गाड़ियों या लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को 200 लीटर की सीमा की चिंता नहीं होगी.
  • ट्रांसपोर्ट कंपनियां : ट्रक और बस ऑपरेटर अब आसानी से अपनी जरूरत के अनुसार ईंधन खरीद सकेंगे.
  • फैक्ट्रियां और उद्योग : औद्योगिक इकाइयों को अब Bulk Fuel Depot पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
  • कृषि क्षेत्र : हार्वेस्टर, ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनों के लिए भी ईंधन खरीदना आसान होगा.

सरकार ने प्रतिबंध क्यों हटाए?

सरकार के अनुसार देश में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पहले की तुलना में बेहतर हो चुकी है. सप्लाई चेन सामान्य होने और ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए प्रतिबंध जारी रखने की आवश्यकता नहीं रही.

आज पेट्रोल और डीजल के प्रमुख शहरों के रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
मुंबई111.2197.83
कोलकाता113.5199.82
चेन्नई107.7799.55
पटना113.3799.36
रांची106.59101.71
लखनऊ101.8695.36
गुरुग्राम102.9795.64
भोपाल114.5499.64

पहले कॉमर्शियल खरीदारों के लिए क्या नियम थे?

11 जून के आदेश के तहत फैक्ट्रियों और इंडस्ट्री को Retail Pump से ईंधन खरीदने की अनुमति नहीं थी. उन्हें केवल Bulk Sale Point से ईंधन लेना पड़ता था. किसी भी वाहन के लिए प्रतिदिन अधिकतम 200 लीटर डीजल की सीमा तय थी. अब ये सभी नियम समाप्त कर दिए गए हैं.

आम लोगों पर क्या असर होगा?

  • पेट्रोल पंपों पर ईंधन खरीदना पहले की तरह आसान रहेगा.
  • लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों को राहत मिलेगी.
  • ट्रांसपोर्ट सेक्टर की परिचालन लागत में कुछ राहत मिल सकती है.
  • सप्लाई सामान्य रहने से ईंधन उपलब्धता बेहतर बनी रहने की उम्मीद है.

Also Read : 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम , तेल-गैस की कीमतों समेत आपकी जेब पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >