Petrol Price Hike: लॉकडाउन 3 में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल का भाव, पाकिस्तान में क्यूं 20 सस्ता हुआ तेल

Petrol Price Today in India: दिल्ली सरकार (Kejriwal Govt.) ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि का फैसला किया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.67 रुपये की वृद्धि की गयी है, वहीं डीजल की कीमत में 7.10 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है.

Petrol Price Today in India, Lockdown 3: दिल्ली सरकार ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि का फैसला किया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.67 रुपये की वृद्धि की गयी है, वहीं डीजल की कीमत में 7.10 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है. गौरतलब है कि लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत के साथ ही आवाजाही की प्रक्रिया को शर्तों के साथ अनुमति दे दी गयी, लेकिन इसके साथ ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ाना शुरू कर दिये हैं. जिसके परिणाम स्वरूप दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत को बढ़ाने का फैसला किया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1.67 रुपये बढ़ा दी गयी है, वहीं डीजल की कीमत में जबरदस्त इजाफा करते हुए 7.10 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है. बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये हो गयी है वहीं अगर हम डीजल की बात करें तो वर्तमान कीमत 69.39 रुपये हो गयी है. आपको बता दें कि दिल्ली में 50 दिन के बाद तेल की कीमतों में वृद्धि की गयी है. वहीं कल ही खबर आई थी कि पाकिस्तान में 20 रुपये तक डीजल और पेट्रोल के भाव कम हो गए हैं.

Also Read: Petrol Diesel Price: पाकिस्तान में 27 रुपये सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम 15 रुपये घटे, जानें भारत में क्या है कीमत
प्रमुख अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल की वर्तमान कीमत

राज्य पेट्रोल डीजल

चेन्नई 75.54 68.22

कोलकाता 76.31 66.21

मुंबई 73.30 65.62

क्यों हुआ महंगा

आपको बता दें कि लॉक डाउन की वजह से सरकार की आमदनी प्रभावित होने की वजह से राजस्व में कमी आयी है जिसकी पूर्ति के लिए सरकार ने वैट बढ़ाने का निर्णय लिया है

इन राज्यों में भी बढ़ा दाम

चेन्नई, मेघालय, असम, नगालैंड की सरकार पहले ही ये कदां उठा चुकी है, मेघालय की बात करें तो वहां पेट्रोल पर नयी टैक्स की दर 31 फीसदी और और डीजल पर 22.5 फीसदी तय की गयी है

उसी तरह असम में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर टैक्स में बढ़ोतरी की गयी है. वैट बढ़ाने के बाद नागालैंड में पेट्रोल 6 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.

कैसे तय होती है तेल की कीमत

तेल की कीमत तय होने का पैमाना अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल की कीमत क्या है इस पर निर्भर करता है, इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं, आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन 6 बजे सुबह बदल जाती है, एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ कर इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >