इस दिन से आपका पैन हो जाएगा निष्क्रिय, अभी ही कर लें यह काम, 31 मार्च है आखिरी तारीख

PAN-Aadhaar Link: सरकार ने 31 मार्च 2023 की समयसीमा तय करते हुए कहा गया है कि इस अवधि तक अगर आधार का पैन के साथ लिंकिंग नहीं होता है तो पैन को निष्क्रिय घोषित कर दिए जाएंगे. इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि मौजूदा समय से 31 मार्च के बीच पैन को आधार से जोड़ने के लिए 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा.

PAN-Aadhaar Link: आधार कार्ड की तरह पैन भी काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है. वित्तीय लेनदेन से लेकर बैंकों में खाता खुलवाने में इसकी अनिवार्य जरूरत होती है. हर साल इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत होती है.
सरकार ने इसकी अहमियत को देखते हुए इसे आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है. यानी 31 मार्च तक अगर आपने अपने आधार से पैन कार्ड को लिंक नहीं किया तो पैन कार्ड डिएक्टिव हो जाएगा.

31 मार्च लिंक करने की आखिरी तारीख: गौरतलब है कि देश में कुल 61 करोड़ स्थायी खाता संख्या (PAN, पैन) में से करीब 48 करोड़ को अब तक आधार से लिंक किया जा चुका है. वहीं, सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 मार्च तक अगर आधार से पैन का मिलान (Pan Aadhaar link) नहीं किया तो लोगों को बिजनेस और टैक्स से जुड़े कामों में इसका लाभ नहीं मिल पाएंगे.

बता दें सरकार ने पैन को आधार से जोड़ना (Pan Aadhaar Linking) अनिवार्य कर दिया है. सरकार ने 31 मार्च 2023 की समयसीमा तय करते हुए कहा गया है कि इस अवधि तक अगर आधार का पैन के साथ लिंकिंग नहीं होता है तो पैन को निष्क्रिय घोषित कर दिए जाएंगे. इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि मौजूदा समय से 31 मार्च के बीच पैन को आधार से जोड़ने के लिए 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा.

अप्रैल से पैन हो जाएगा निष्क्रिय: मसलन पैन को आधार (Pan Aadhaar link) से जोड़ने को लेकर कई बार जागरूकता अभियान चलाया गया है. सरकार ने कई बार समय सीमा भी बढ़ाई है. लेकिन अब इसक आखिरी तय सीमा घोषित कर दिया गया है. 31 मार्च 2023 तक अगर पैन को आधार से लिंक नहीं किया गया तो 1 अप्रैल से पैन ही निष्क्रिय हो जाएगा. ऐसे में पैन कार्ड धारी को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा. क्योंकि उसका पैन ही मार्च के बाद वैध नहीं रहेगा.

Also Read: Tripura Election 2023: टीएमसी ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, सोमवार को ममता बनर्जी रोड शो में भरेंगी हुंकार

क्या उठाना होगा नुकसान: अगर कोई तय समय पर अपने पैन को आधार के साथ लिंक नहीं करता तो उसका पैन निष्क्रिय हो सकता है. ऐसे में वो आयकर रिटर्न (Income Tax Return) नहीं दाखिल कर पाएगा. इसके अलावा वो अपने लंबित रिटर्न का रिन्यूअल भी नहीं कर पाएगा. ऐसे में जरूरी है कि तय समय यानी 31 मार्च तक आप हर हाल में अपने पैन और आधार को लिंक करा लें.

ऐसे लिंक करा सकते हैं पैन से आधार: पैन आधार को लिंक करना अब बेहद आसान हैं. इसे घर बैठे में आसानी से लिंक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग पर जाएं. बाईं तरफ क्विक लिंक का ऑप्शन मिलेगा. यहां लिंक आधार ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद पैन आधार नंबर सबमिट करें. जरूरी जानकारी भरने के बाद एक ओटीपी, जिसके आपको दर्ज करना है. इसके बाद आधार से आपका पैन लिंग हो जाएगा.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >