पाकिस्तान में ₹5 सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, पर भारत के मुकाबले अब भी आसमान पर हैं दाम! जानें दोनों देशों का नया रेट

Pakistan Fule Price : भारत में जहां कल ही पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा हुआ है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को ₹5 की मामूली राहत दी है. आइए समझते हैं दोनों देशों में ईंधन के दामों का पूरा गणित और अंतर.

Pakistan Fule Price : लगातार आर्थिक तंगी और महंगाई की मार झेल रही पाकिस्तान की जनता के लिए शनिवार 16 मई की सुबह एक छोटी सी राहत लेकर आई है. पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है.

नई कीमतें आज से ही पूरे पाकिस्तान में लागू हो गई हैं. इस कटौती के बाद पाकिस्तान में मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग के लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वहां पेट्रोल के दाम सीधे मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटी गाड़ियों के बजट को प्रभावित करते हैं.

कटौती के बाद पाकिस्तान में क्या हैं नए रेट ?

  • पेट्रोल: ₹5 की कटौती के बाद अब 409.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर.
  • हाई-स्पीड डीजल (HSD): अब 409.58 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर.

भले ही पाकिस्तान सरकार ने जनता को 5 रुपये की राहत दी है, लेकिन इसकी बैकस्टोरी जानना जरूरी है. ठीक एक हफ्ते पहले ही सरकार ने पेट्रोल में ₹14.92 और डीजल में ₹15 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की थी.

दरअसल, 28 फरवरी से अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध (जो फिलहाल थमा हुआ है) के बाद से ही पाकिस्तान में ईंधन का गंभीर संकट बना हुआ है. मार्च और अप्रैल के महीने में वहां पेट्रोल-डीजल के दामों में 43% से 55% तक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई थी, जिसके सामने यह 5 रुपये की कटौती ऊंट के मुंह में जीरे जैसी है.

कहां कितना महंगा है तेल ?

अगर हम भारतीय रुपये की वैल्यू के हिसाब से तुलना करें (चूंकि 1 भारतीय रुपया = 2.90 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है), तो दोनों देशों में कीमतों का अंतर कुछ ऐसा है.

ईंधन प्रकारभारत में कीमत (दिल्ली)पाकिस्तान में कीमत (पाकिस्तानी रुपया)भारतीय रुपये में पाकिस्तान का रेट
पेट्रोल (प्रति लीटर)₹97.77409.78 PKR₹141.06
डीजल (प्रति लीटर)₹90.67409.58 PKR₹141.99
नोट: भारत में डीजल की कीमत ताजा इजाफे के बाद दिल्ली में ₹90.67 है.

भारत में ठीक एक दिन पहले फूटा था ‘महंगाई का बम’

दिलचस्प बात यह है कि जहां पाकिस्तान ने शनिवार को कीमतें थोड़ी घटाई हैं, वहीं भारत में ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम 3-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए थे. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 पर पहुंच गया है. इसके साथ ही दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी (CNG) भी ₹2 महंगी होकर दिल्ली में ₹79.09 प्रति किलो पर बिक रही है.

Also Read : श्रीलंका में अब कार खरीदना हुआ ‘महंगा’! मुद्रा को डूबने से बचाने के लिए सरकार ने लगाया 50% का भारी टैक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >