शेयर बाजार में एक घंटे का होगा विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें क्या करें क्या नहीं...

इस साल दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम 6.15 बजे से शुरू होगा और शाम 7.15 बजे यह समाप्त होगा. प्री ओपन सेशन शाम छह बजे से शुरू होगा जो 6.15 तक चलेगा. समापन सत्र शाम 7.25 बजे से शाम 7.35 बजे के बीच होगा.

दिवाली के मौके पर शेयर बाजार बंद है, लेकिन परंपरा अनुसार सिर्फ एक घंटे के लिए विशेष मुहूर्त के लिए शेयर बाजार खुलेंगे. ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्यापारिक समुदाय के लोग अपना नया खाता खोलते हैं और दिवाली के मौके पर ऐसा करना शुभ होता है.

इस साल दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम 6.15 बजे से शुरू होगा और शाम 7.15 बजे यह समाप्त होगा. प्री ओपन सेशन शाम छह बजे से शुरू होगा जो 6.15 तक चलेगा. समापन सत्र शाम 7.25 बजे से शाम 7.35 बजे के बीच होगा.

शेयर बाजारों के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग एक प्रतीकात्मक अनुष्ठान है. बीएसई के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत 1957 में हुई थी जबकि एनएसई के लिए 1992 में.

Also Read: दिवाली के पटाखों के जलने से पहले ही दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, कल तक सांस के मरीजों की बढ़ेगी परेशानी
मुहूर्त ट्रेडिंग में क्या करें क्या ना करें

विशेषज्ञों के मुताबिक निवेशक शुरुआती निवेश की खरीदारी कर सकते हैं जो उनके निवेश पर लंबी अवधि का रिटर्न दे सकता है. मुहूर्त ट्रेडिंग में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण स्टॉक खरीदना निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प है. मुहूर्त ट्रेडिंग में बड़े ऑर्डर देने से बचना चाहिए क्योंकि यह एक घंटे का छोटा ट्रेडिंग सत्र है. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे उत्साह में कोई गलती ना करें.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >