Bharat Bill Payment System: BBPS के जरिये देश में यूटिलिटी बिल का भुगतान कर सकेंगे NRIs

आरबीआई ने कहा, रुपया आहरण व्यवस्था (आरडीए) के तहत प्राप्त होने वाले विदेशी धन को भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के जरिये लाभार्थी के केवाईसी अनुपालन वाले बैंक खाते में स्थानांतरित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है.

Bharat Bill Payment System: एनआरआई (NRI) को रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने बड़ी राहत दी है. देश में अपने परिजनों के बिजली, पानी (यूटिलिटी) और शिक्षा बिलों का भुगतान करने के लिए प्रवासी भारतीय ‘भारत बिल भुगतान प्रणाली’ (BBPS) का उपयोग कर सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI / आरबीआई) की तरफ से जारी परिपत्र में यह जानकारी दी गई.

आरबीआई ने कहा, रुपया आहरण व्यवस्था (आरडीए) के तहत प्राप्त होने वाले विदेशी धन को भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के जरिये लाभार्थी के केवाईसी अनुपालन वाले बैंक खाते में स्थानांतरित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले महीने एक घोषणा की थी. दास ने कहा था कि इस कदम से एनआरआई भारत में अपने परिवारों की तरफ से यूटिलिटी, शिक्षा और ऐसे अन्य बिलों का भुगतान कर सकेंगे.

Also Read: RBI New Data Law: यूजर्स के निजी डेटा के संरक्षण के लिए कानून जरूरी, आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >