नीता अंबानी के काफ्तान गाउन की कीमत कितनी? लोगों को पसंद आया उनका न्यू ईयर लुक

Nita Ambani : नीता अंबानी ने नये साल के स्वागत में काफ्तान गाउन पहना. इसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सभी इसकी कीमत जानना चाहते हैं.

Nita Ambani : नीता अंबानी नये साल के जश्न के बाद ट्रेंड में आ गईं हैं. उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ साल 2025 का वेलकम किया. नीता फैशन को लेकर अलर्ट रहतीं हैं और अक्सर बेहतरीन कपड़े पहने नजर आ जातीं हैं. कुछ अगल तरह के गहने पहने भी वो कई बार दिख जातीं हैं. इस बार फिर वह कुछ इन्हीं वजहों से चर्चा में हैं. जी हां…उनका न्यू ईयर लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. उन्होंने एक शानदार काफ्तान गाउन पहना हुआ था जो हर किसी को पसंद आया.

नीता अंबानी का शानदार ड्रेस गहरे सुनहरे रंग में नजर आ रहा है जिसकी तस्वीर वायरल है. इसमें रोमांटिक फ्लोरल मोटिफ्स हैं. हॉलीहॉक, कैमेलिया और गार्डेनिया भी इसमें नजर आ रहा है. शानदार लैमे मूसलीन फैब्रिक में चमकता हुआ काफ्तान स्टाइल का गाउन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. गर्दन के किनारे क्रिस्टल की पत्तियों से सजी यह ड्रेस कुछ अलग ही दिख रही है. लंबी, लहराती केप स्लीव्स, आकर्षक कफ्तान सिल्हूट और ड्रामेटिक फ्लोर-स्वीपिंग हेमलाइन के साथ उनका लुक पूरी तरह से शोस्टॉपर की तरह दिखा.

नीता अंबानी के गाउन की कीमत कितनी है?

यदि आपको नीता अंबानी का लुक पसंद आ रहा है. आप गाउन की कीमत जानना चाहते हैं तो आइए आपको हम बताते हैं इसके बारे में. अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, उनका शानदार गाउन डिजाइनर लेबल ऑस्कर डे ला रेंटा का है. इसकी कीमत 1,797 डॉलर है. लगभग 1.54 लाख रुपये इसकी कीमत होगी.

नीता अंबानी के बारे में जानें खास बात

  1. नीता अंबानी देश की सफल कारोबारी में से एक हैं.
  2. वह भारत में नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन भी चलाती हैं.
  3. 1 नवंबर 1963 को मुंबई में उनका जन्म हुआ.
  4. माता-पिता- रविन्द्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल
  5. पति- मुकेश अंबानी
  6. बच्चे- आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, ईशा अंबानी

बेटे अनंत अंबानी की शादी में नीता के पहनावे को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. इस दौरान उनकी साड़ी लोगों को पसंद आई थी. शादी समारोह में पति मुकेश अंबानी के साथ उन्होंने शानदार डांस किया था. डांस के दौरान उनकी ड्रेस बहुत ही आकर्षक नजर आई. उनके फेस का एक्सप्रेशन डांस के दौरान बहुत ही अच्छा रहा. कपल की तुलना बॉलीवुड के एक्ट्रेस-एक्टर से की जाने लगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >