नीरव मोदी की परिसंपत्तियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने दी अनुमति

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में एक विशेष अदालत ने यहां सोमवार को भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की परिसंपत्तियों को कुर्क करने की अनुमति दे दी है.

मुंबई : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में एक विशेष अदालत ने यहां सोमवार को भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की परिसंपत्तियों को कुर्क करने की अनुमति दे दी है. अदालत ने भगौड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफइओए) की धाराओं के तहत यह आदेश दिया है.

एफइओए के प्रभाव में आने के दो साल बाद यह देशभर में पहला ऐसा मामला है जब इस कानून के तहत किसी की संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया गया है. विशेष अदालत के न्यायाधीश वीसी बारडे ने प्रवर्तन निदेशालय को मोदी की उन परिसंपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिये हैं, जो पीएनबी के पास गिरवी नहीं हैं. अदालत ने कहा कि निदेशालय को एक माह के भीतर एफइओए की धाराओं के तहत इन परिसंपत्तियों को जब्त कर लेना चाहिए.

Posted bu : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >