मिलिए 62 हजार करोड़ की कंपनी खड़ा करने वाले निखिल कामथ से ,PM Modi के साथ कर चुके हैं पॉडकास्ट

Nikhil Kamath Net Worth: आईए जानते हैं कौन हैं निखिल कामथ और कितनी संपत्ति के मालिक हैं, जिन्होंने 62 हजार करोड़ की कंपनी खड़ी की और पीएम मोदी के साथ पॉडकास्ट कर चुके हैं.

Nikhil Kamath Net Worth :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पहली बार पॉडकास्ट में भाग लिया, जिसमें उनके साथ बातचीत करने वाले व्यक्ति का नाम निखिल कामथ था. निखिल कामथ स्टॉक ट्रेडिंग की दुनिया में एक प्रसिद्ध नाम हैं. इस लेख में हम आपको निखिल कामथ के जीवन की यात्रा, उनकी कुल संपत्ति, शिक्षा और संघर्षों के बारे में जानकारी देंगे.

निखिल कामथ का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

निखिल कामथ का जन्म 5 सितंबर 1986 को कर्नाटक के शिमोगा जिले में हुआ. हालांकि, उनकी शिक्षा पारंपरिक तरीके से पूरी नहीं हुई. निखिल ने 10वीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया था और जल्द ही अपने जीवन को एक अलग दिशा देने का फैसला किया. 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने मोबाइल फोन बेचने का कार्य शुरू किया. इसके बाद, 17 वर्ष की आयु में उन्होंने कॉल सेंटर में काम करना शुरू किया, जहां उन्हें आठ हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था. हालांकि, वह अपनी सैलरी से संतुष्ट नहीं थे और कुछ बड़ा करने का सपना देख रहे थे.

शेयर बाजार में कदम और सफलता की शुरुआत

निखिल की जिंदगी का अहम मोड़ तब आया, जब उन्होंने शेयर बाजार में कदम रखा. यह तब हुआ जब उनके पिता ने उन्हें पैसे दिए, ताकि वह उन्हें सही तरीके से मैनेज कर सकें. इस अनुभव ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्होंने शेयर बाजार में निवेश करना शुरू किया. इस दौरान उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ और उन्होंने अपने मैनेजर को भी इस क्षेत्र में प्रेरित किया. अब, निखिल और उनका मैनेजर दोनों मिलकर निवेश कर रहे थे और अच्छे मुनाफे की प्राप्ति कर रहे थे.

जीरोधा की नींव

निखिल कामथ आज भारतीय शेयर बाजार के दिग्गजों में से एक माने जाते हैं. वह स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी जीरोधा के सह-संस्थापक हैं. निखिल ने 2010 में जीरोधा की स्थापना की थी, जो अब भारत की सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकिंग कंपनी बन चुकी है. निखिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनके मैनेजर को शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा हुआ, तो उसने इस सफलता को अन्य लोगों से भी साझा किया. इसके बाद निखिल ने अपनी नौकरी छोड़ दी और अपने भाई नितिन कामथ के साथ मिलकर ‘कामथ एसोसिएट्स’ की शुरुआत की, जिससे जीरोधा का जन्म हुआ.

निखिल कामथ की कुल संपत्ति

निखिल कामथ की सफलता ने उन्हें एक समृद्ध उद्यमी बना दिया है. वर्तमान में, उनकी कुल संपत्ति 3 बिलियन डॉलर है. वह तीन बार फोर्ब्स की ‘सेल्फ मेड बिलेनियर’ लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. हुरुन इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, निखिल और उनके भाई नितिन कामथ जीरोधा के संस्थापक हैं और 64,800 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ वे भारत के प्रमुख उद्यमियों में शुमार हैं.

निखिल कामथ की सफलता यह दर्शाती है कि कठिनाईयों का सामना करते हुए, कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.

Also Read : पाकिस्तान में कितने में मिलता है Parle-G? दाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Also Read : Buyout Offer: ट्रंप की ऑफर और अमेरिका में हलचल, एक झटके में 40 हजार सरकारी कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >